किस App से जल्दी खत्म हो जाती है आपके Phone की बैटरी, चुटकियों में ऐसे करें पता
Agency:News18Hindi
Last Updated:
आप खुद से यह जान सकते हैं कि कौन सा ऐप आपके फोन की ज्यादा बैटरी कंज्यूम कर रहा है
मोबाइल की अच्छी परफॉर्मेंस और ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए हम ज़्यादा RAM वाला फोन खरीदते हैं. और यही वजह है कि बढ़ते डिमांड के चलते ज़्यादातर मोबाइल कंपनियां 6GB या 8GB रैम का फोन लॉन्च कर रही हैं. ज़्यादा RAM के मोबाइल फोन में हैंग या स्लो होने की परेशानी ना के बराबर रहती है और इससे फोन मक्खन की तरह काम करता है. वैसे तो कई बार फोन के स्लो होने ती वजह कुछ ऐप्लिकेशन भी होती हैं, जिसे uninstall करके फोन की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है.
इससे पहले कई बार रिपोर्ट आ चुकी है कि Facebook, Instagram और Netflix जैसे ऐप्स फोन की बैटरी सबसे ज़्यादा खर्च करते हैं और रैम पर भारी पड़ते हैं, मगर सिर्फ इन्हें दोष देने से बेहतर है कि खुद ही चेक किया जाए कि हमारी फोन की कौन सी वह ऐप है, जो सबसे ज़्यादा RAM पर भारी पड़ रही है और फोन स्लो कर रही है.
Advertisement
ज़रूरी काम के बीच फोन का स्लो होना आम बात है और इसके स्लो के साथ-साथ हैंग भी होने लगता है. स्लो फोन से परेशानी तो होती ही है साथ ही हमारा काम भी रुक जाता है. आगे की स्लाइड में जानें कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं कि कौन सी ऐप आपके फोन को स्लो कर रही है...
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
इसके लिए सबसे पहले फोन की Settings में जाएं. इसमें नीचे की ओर Storage/Memory का ऑप्शन दिया गया होगा, उसे सेलेक्ट करें.
स्टोरज लिस्ट में वह कंटेट दिखाई देंगे, जो आपके फोन की सबसे ज़्यादा स्टोरेज चूस रहे होंगे. जान लें कि इस लिस्ट में सिर्फ इंटरनल मेमोरी की खपत ही मौजूद है.
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।