Advertisement
होमफोटोमोबाइल-टेक
WhatsApp पर पढ़ सकते हैं Delete किया गया Message, जानें कैसे

WhatsApp पर पढ़ सकते हैं Delete किया गया Message, ये है आसान तरीका

Last Updated:

जब भी मैसेज डिलीट हो जाता है तो उस जगह लिख जाता है कि 'This message was deleted, यह सेंडर और रिसीवर चैट में दिखाई देता है. लेकिन फिर भी मैसेज को रिसीव करने वाला व्यक्ति इसे पढ़ सकता है. देखें कैसे आप भी पढ़ सकते हैं Delete हुए मैसेज...

1/6
अगर आपने WhatsApp पर गलती से किसी गलत शख्स को मैसेज भेज दिया है तो आप "Delete for Everyone" फीचर का इस्तेमाल करके मैसेज डिलीट कर देते हैं. मगर इसी फीचर का इस्तेमाल करके अगर हमारे दोस्त मैसेज भेजकर डिलीट कर देते हैं तो जिज्ञासा रहती है कि क्या मैसेज भेजा गया होगा, जिसे डिलीट कर दिया गया है. वॉट्सऐप का यह फीचर 2017 के आखिर में आया था. मैसेज को डिलीट करने के लिए यूजर को मैसेज सेलेक्ट करना होता है जिसके बाद "Delete" आइकन पर क्लिक करके दो ऑप्शन दिखाई देता है.
2/6
इसमें आपको "Delete for Everyone" ऑप्शन सेलेक्ट करके message डिलीट किया जाता है. कई बार तो हमारा कोई दोस्त मज़ाक में भी मैसेज भेज कर डिलीट कर देते हैं, तो हम बता रहे हैं कि अगर ऐसा हो तो आप कैसे चेक करें कि आपको क्या मैसेज भेजा गया था, जिसे Delete कर दिया गया..
3/6
जब भी मैसेज डिलीट हो जाता है तो उस जगह लिख जाता है कि 'यह मैसेज डिलीट हो गया है' (This message was deleted), यह सेंडर और रिसीवर चैट में दिखाई देता है. लेकिन फिर भी मैसेज को रिसीव करने वाला व्यक्ति इस मैसेज को पढ़ सकता है. इसके लिए उसे किसी थर्ड पार्टी ऐप ( Notification History) का इस्तेमाल करना होगा जो फोन के नोटिफिकेशन को एक्सेस कर सकेगा और notifications के रूप में मौजूद डिलीट हुए मैसेज को दिखा सकेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
वॉट्सऐप की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते आए दिन इसमें नए-नए फीचर्स पेश किए जा रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि WhatsApp जल्द ही छह नए और दिलचस्प फीचर लाने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इन फीचर्स का beta वर्जन आया है और ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इन्हें रोलआउट कर दिया जाएगा. तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वो फीचर्स...
5/6
Dark Mode फीचर- जब भी आप रात को वॉट्सऐप पर किसी से चैटिंग करते हैं, तो इसकी रोशनी से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में वॉट्सऐप पर डार्क मोड फीचर आने के बाद आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा. यह फीचर ऑन करते ही वॉट्सऐप पर बैकग्राउंड कलर काला हो जाएगा. इससे यूजर्स लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के वॉट्सऐप पर चैटिंग कर सकेंगे और उनकी आंखों पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ेगा.
6/6
Fingerprint Lock: वॉट्सऐप अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ऑथेंटिकेशन फीचर (unlock) को बीटा में टेस्ट कर रहा है.इस फीचर से आपकी चैट और सिक्योर हो जाएगी. इस नए फीचर का फायदा यह होगा कि अब आपका WhatsApp आपके फिंगरप्रिंट से ही ओपेन हो जाएगा. WABetaInfo की ट्वीट के मुताबिक कंपनी ने इस अपडेट को Beta 2.19.82 के लिए उपलब्ध कराया है. जानकारी के मुताबिक नया ऑथेंटिकेशन फीचर आने के बाद एंड्रॉयड यूज़र्स इसे WhatsApp Settings से एक्टिवेट कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।