इस जंगली घास के हैं चमत्कारी फायदें, डायबिटीज के लिए है रामबाण!
खेतों में होने वाली जंगली दूधी घास को यूफोरबिया थाइमिफोलिया के नाम से भी जाना जाता है. यह आयुर्वेद में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औषधियों में से एक है. इस घास को तोड़ने पर इसके पौधे से दूध निकलता है. इसलिए इसे दूधी घास कहा जाता है. यह घास खांसी को ठीक करने अस्थमा और मधुमेह के रोगियों को लाभ पहुंचाने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. काया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वरिष्ठ आयुर्वेद डॉक्टर विनय खुल्लर ने बताया कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी दूधी घास बेहद लाभदायक होता है. यह घास ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. दूधी घास के काढ़े का सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिलता है.
Advertisement
