Advertisement
होमवीडियोबिहारपटना
तेजप्रताप का नीतीश पर तंज, कहा- मेरी लड़ाई RSS और BJP से है न कि 'पलटू राम से'
X
फाइल
तेजप्रताप का नीतीश पर तंज, कहा- मेरी लड़ाई RSS और BJP से है न कि 'पलटू राम से'

तेजप्रताप का नीतीश पर तंज, कहा- मेरी लड़ाई RSS और BJP से है न कि 'पलटू राम से'

arw img

लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को मनेर में शंख और बांसुरी बजाकर बदलाव यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. अपने भाषण में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पटकनी देनी है. जैसे ही तेजप्रताप यादव ने शंख और बांसुरी बजाना शुरू किया तो सभास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई. इसके बाद तेप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी वारदातों में वृद्धि हुई है. उन्होंने नीतीश कुमार को पलटू राम कहते हुए कहा कि मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है न कि पलटू राम से.

Last Updated:पटनाबिहार
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |