इस पत्ते की चाय का करें सेवन, पेट से जूड़ी हर समस्या होगी ठीक!
तेज पत्ता हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा. ये एक ऐसा मसाला है, जिसे किसी भी डिश के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं तेज पत्ते की चाय भी सेहत के लिए बेहद गुणकारी है. तेज पत्ते की हर्बल चाय पीने से कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ से भी छुटकारा मिलता है. इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट साफ रखने में मदद करता है.
Advertisement
