अगर हिम्मत है तो... इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, खुलेआम देती दिखीं धमकी
Author:
हल्द्वानी में इस समय जहां अंकिता भंडारी केस चर्चाओं में बना हुआ है. वहीं अब इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी भी सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, उनके खिलाफ जूही चुफाल ने एक और शिकायत दी है. ज्योति की गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूही को खुलेआम धमकी देती दिख रही हैं. शिकायत के बाद एक और केस दर्ज हो चुका है. उनके खिलाफ पहले से ही मुखानी, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, अल्मोड़ा में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. फिलहाल वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है.
Advertisement
