X


बाइलैटरल ट्रेड डील नहीं, सिर्फ रेसिप्रोकल टैरिफ का हिस्सा है! समझिए कॉमर्स सेक्रेटरी ऐसा क्यों बोला?
बाइलैटरल ट्रेड डील नहीं, सिर्फ रेसिप्रोकल टैरिफ का हिस्सा है! समझिए कॉमर्स सेक्रेटरी ऐसा क्यों बोला?
Author:
भारत और अमेरिका के बीच हुई नई व्यापार डील को भारत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस डील पर चर्चा करते हुए CNBCTV 18 की मैनेजिंग एडिटर ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में टैरिफ को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन इसे अभी 'बाइलैटरल ट्रेड डील' नहीं कहा जा सकता. कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ रेसिप्रोकल टैरिफ का पहला कदम है, जो कुछ प्रोडक्ट लाइन्स पर लागू होगा. अमेरिका ने भारत पर 50% तक के टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है. हालांकि, अभी फाइनल लिस्ट और कमिटमेंट का खुलासा नहीं हुआ है. इसमें तेल और एनर्जी इंपोर्ट से जुड़े कई पॉइंट्स शामिल हैं. ट्रम्प ने कहा कि भारत अब कुछ प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ्स के लिए सहमत है, लेकिन इसके फाइन प्रिंट और शर्तें अभी देखने बाकी हैं.
Advertisement