Voter Adhikar Yatra: गांधी मैदान से RJD का झंडा-बैनर गायब! बिहार में क्या संकेत दे रही कांग्रेस?
Author:
(रिपोर्टः संजय कुमार) पटनाः बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन को लेकर पटना के गांधी मैदान में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पदयात्रा से पहले हैरान करने वाली बात सामने आई. कार्यक्रम स्थल से आरजेडी के झंडे और बैनर गायब नजर आए, जबकि कांग्रेस और वीआईपी पार्टी के बैनर और झंडों की भरमार नजर आ रही है. यह नजारा बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा कर रहा है. इससे कांग्रेस के बिहार में फ्रंटफुट पर आने की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है.
Advertisement
