समंदर में छिड़ेगा थर्ड वर्ल्ड वॉर! चीन जिसे समझता था बपौती, वहां पहुंच गया अमेरिका का 'दोस्त'
Written by:
Last Updated:
चीन का आरोप है कि फिलीपीन के जहाजों ने जान-बूझकर उसके एक जहाज को टक्कर मार दी. ये घटना विवादित स्कारबोरो शोल में हुई, जिस पर दोनों देश अपना अधिकार मानते हैं.

चीन की कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को फिलीपीन के एक सरकारी जहाज पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर चीन के एक जहाज से टक्कर मार दी. यह घटना स्कारबोरो शोल के पास हुई, जो दक्षिण चीन सागर में विवादित क्षेत्र है और इस पर चीन और फिलीपींस दोनों अपना दावा करते हैं. चीन की कोस्ट गार्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को फिलीपीन की सरकार के 10 से ज्यादा जहाज विभिन्न दिशाओं से स्कारबोरो शोल के आस-पास के पानी में प्रवेश कर गए. चीन ने कहा कि उसने पानी की तोपों का इस्तेमाल कर इन जहाजों को दूर करने की कोशिश की.
चीनी कोस्ट गार्ड ने फिलीपीन जहाजों की इस कार्रवाई को उकसाने वाली और अनुचित कहा. यह घटना उस समय हुई है जब 6 दिन पहले चीन ने स्कारबोरो शोल के एक हिस्से को नेशनल नेचर रिजर्व घोषित किया था. फिलीपींस ने इस घोषणा को अस्वीकार करते हुए कहा था कि वह बाजो दे मासिनलोक नाम के इलाके में इस नेचर रिजर्व के गठन के खिलाफ कूटनीतिक विरोध दर्ज कराएगा.
चीन करता है स्कारबोरो शोल पर दावा
दक्षिण चीन सागर के इस क्षेत्र को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच पहले भी कई बार विवाद और टकराव हो चुका है. चीन, दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे क्षेत्र पर अपना दावा करता है जबकि फिलीपींस सहित अन्य देशों ने भी इसमें हिस्सेदारी का दावा किया है. यह क्षेत्र रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ मछली पकड़ने के लिए भी एक बेहतरीन इलाका है. चीन ने फिलीपींस पर मंगलवार की घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि फिलीपीन जहाजों की हरकतें जानबूझकर विवाद पैदा करने वाली थीं.
घटना पर आई दुनियाभर से प्रतिक्रिया
इस बीच अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे मित्र देशों ने फिलीपींस का समर्थन किया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन की कार्रवाई को दक्षिण चीन सागर में अपने विस्तारवादी समुद्री दावों को लागू करने के लिए एक और जबरन कदम बताया. ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा पर चिंता जताई. कनाडा के दूतावास ने भी कहा कि चीन पर्यावरण संरक्षण के नाम पर विवादित स्कारबोरो शोल पर कब्जा करने के प्रयासों का विरोध करते हैं. हालांकि फिलीपींस की सरकार ने इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है. वो पहले ही इस क्षेत्र को लेकर चीन की नेचर रिजर्व की घोषणा के खिलाफ कूटनीतिक विरोध जताने का फैसला लिया था.
Advertisement
दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल की स्थिति ऐसे समय में तनावपूर्ण बनी हुई है जब इस क्षेत्र में चीन अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और आस-पास के देशों के साथ अपने सीमा विवाद को लेकर लगातार टकराव हो रहा है. यह समुद्री रास्ता व्यापार के लिहाज से काफी अहम है और समुद्री संसाधनों से भरा हुआ है. ऐसे में दक्षिण चीन सागर का यह विवाद सालों से तनाव की वजह बना हुआ है.
About the Author
Prateeti Pandey
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें