Pak Afghan War Live: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कर दिया फुल स्केल अटैक, मुनीर के 40 सैनिक मारे गए
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. गुरुवार रात को अफगान सेना ने पाकिस्तानी इलाकों पर जबरदस्त पलटवार करते हुए हमले शुरू कर दिए, जिसे पिछले दिनों हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का बदला बताया जा रहा है. नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में कई मासूम नागरिकों की मौत के बाद अफगान सैन्य कोर ने खुद जवाबी कार्रवाई की बात कबूली है.

काबुल: 22 फरवरी को पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के जरिए मासूम अफगान नागरिकों की जान ली थी. जिसके 4 दिन बाद यानी आज 26 फरवरी की अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हल्ला बोल दिया है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और पाकिस्तान पर फुल स्केल अटैक शुरू कर दिया है. उन्होंने दावा गुरुवार की रात से शुरू हुई इस भीषण गोलाबारी ने सरहद पर रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है. बीते दिनों नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में हुए हमलों के बाद अफगान सेना का यह रिएक्शन पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है.
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने किया अटैक
Afghanistan Attack Pakistan Live: अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनकी सेना ने पाकिस्तानी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई उन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब है, जो कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में किए गए थे.
Afghanistan Attack Pakistan Live: अफगान सेना के मुताबिक, यह भीषण झड़पें गुरुवार रात से शुरू हुईं और अभी भी जारी हैं. हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Afghanistan Attack Pakistan Live: पाकिस्तान पर हमले को लेकर अफगानिस्तान ने बड़ा दावा किया है. बताया जा रहा है कि अफगान फोर्सेस ने दुश्मन के कब्जे वाली कुल 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है. कार्रवाई में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया है.
Advertisement
Afghanistan Attack Pakistan Live: बताया जा रहा है पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के दंड अव पाटन स्थित रिहायशी इलाकों पर अटैक शुरू कर दिया है. इस मिलिट्री कार्वाई का वीडियो भी सामने आया है.
Video: Pakistan’s military regime is targeting civilian areas in Dand Patan district of Paktia province.Local sources told TOLOnews that Pakistani militias are currently targeting civilian areas in Dand Patan district of Paktia, forcing many families to leave their homes during… pic.twitter.com/CxWxkvrQX7— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) February 26, 2026
पाकिस्तान के कर्मों का फल
पाकिस्तान का दावा: पिछले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने सीमा के पास हवाई हमले किए थे. उनका कहना था कि उन्होंने 70 आतंकियों को मार गिराया है.
अफगानिस्तान का पलटवार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना था कि इन हमलों में कोई आतंकी नहीं, बल्कि मरने वालों में दर्जनों मासूम नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे.
बदले की कार्रवाई: अपने बेगुनाह नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने अब पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.
क्या ये युद्ध की शुरुआत है?
विशेषज्ञों का मानना है कि डूरंड रेखा पर पहले भी छोटी-मोटी झड़पें होती रही हैं, लेकिन इस बार मामला हवाई हमलों और भारी गोलाबारी तक पहुंच गया है. पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट और आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रहा है, ऐसे में अफगानिस्तान के साथ एक नया मोर्चा खुलना उसके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है.
About the Author
Utkarsha Srivastava
उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें