मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल? सामने आकर रहस्य से उठाया पर्दा
Author:
Agency:News18.com
Last Updated:
मेक्सिको के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया 'एल मेनचो' की मौत के बाद एक नया बवाल शुरू हो गया है. लोगों ने एल मेनचो की वो प्रेमिका खोज निकाली है जिसका पीछा करते हुए सेना उसके गुप्त ठिकाने तक पहुंची और बाद में इस मिलिट्री एनकाउंटर में वो मारा गया. सोशल मीडिया पर मशहूर मॉडल मारिया जूलिसा का नाम 'एल मेनचो की गर्लफ्रेंड' के रूप में वायरल होने लगा है, जिस पर मॉडल ने खुद सामने आकर जवाब दिया है.

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको का सबसे वांटेड अपराधी और ‘जलिस्को कार्टेल’ का सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेनचो’ इस हफ्ते एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया. इस मौत के बाद एल मेनचो की लाइफ से जुड़े कई रहस्य एक के बाद एक खुल रहे हैं लेकिन ज्यादा चर्चा उस ‘मिस्ट्री वुमन’ की हो रही है जिसकी वजह से फौज एल मेनचो के ठिकाने तक पहुंची थी. सोशल मीडिया पर मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा (María Julissa) का नाम तेजी से उछलने लगा है. मेक्सिको से ड्रग माफिया से अपना नाम जुड़ता देख मारिया ने सामने आकर सच्चाई बताई है.
‘गद्दार गर्लफ्रेंड’ दावे पर जूलिसा ने खुद दिया जवाब
दरअसल, मेक्सिकन अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने एल मेनचो की एक गर्लफ्रेंड का पीछा करते हुए उसके गुप्त ठिकाने का पता लगाया था. इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर ये कयास आग की तरह फैल गए कि मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा ही वो गर्लफ्रेंड हैं, जिसने अनजाने में पुलिस को एल मेनचो तक पहुंचा दिया.
जूलिसा ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास करार देते हुए कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे किसी भी ड्रग लॉर्ड की प्रेमिका नहीं हैं. ओनलीफैंस मॉडल ने लोगों से अपील की है कि वे ‘फेक न्यूज़’ और एआई (AI) द्वारा बनाई गई फर्जी तस्वीरों पर यकीन न करें.
गर्लफ्रेंड कैसे बन गई एल मेनचो की काल?
Advertisement
बता दें कि मेक्सिको के रक्षा सचिव रिकाडो ट्रेविला ने खुलासा किया कि एजेंटों ने एल मेनचो की एक प्रेमिका का पीछा किया, जो पहाड़ों में छिपे उसके सीक्रेट हाइडआउट ‘तापल्पा’ गई थी. जैसे ही वह महिला वहां से निकली, मेक्सिकन स्पेशल फोर्सेस और वायुसेना ने उस रिजॉर्ट को चारों तरफ से घेर लिया.
इस मुठभेड़ में एल मेनचो सहित कार्टेल के 6 गुंडे मारे गए. बदला लेने के लिए कार्टेल के सदस्यों ने पूरे जलिस्को में आतंक मचा दिया, जिसमें अब तक 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. एल मेनचो का कार्टेल इतना ताकतवर है कि उनके पास रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन्स और माइन्स जैसे घातक हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल वे सेना के खिलाफ कर रहे हैं.
About the Author
Utkarsha Srivastava
उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें