प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस आईपीएल टीम ओनर पर भड़के गौतम गंभीर, दे डाली हद में रहने की सलाह
Gautam Gambhir Reaction: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक आईपीएल टीम मालिक का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. गंभीर ने कहा कि उन्हें अपने हद में रहकर कोई सलाह देनी चाहिए.
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे कई मुश्किल सवाल पूछे गए. इस दौरान गंभीर ने एक सावल के जवाब में बिना नाम लिए एक आईपीएल टीम के मालिक पर अपनी भड़ास निकाली और उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह दे डाली.
हालांकि, गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस आईपीएल टीम मालिक का नाम नहीं लिया है, लेकिन वो दिल्ली कैपिटल्स के पार्थ जिंदल हैं. पार्थ जिंदल ने पिछले महीने टीम इंडिया की कोचिंग पर टिप्पणी की थी. जिंदल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कोच की बात कही थी.
ये भी पढ़ें-विराट कोहली की फिफ्टी, गौतम गंभीर के चेहरे पर गुस्सा, हेड कोच के रिएक्शन ने इंटरनेट पर लगाई आग
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लोग और मीडिया भूल गए कि हम पहला टेस्ट मैच सिर्फ 30 रन से हारे थे. उस मैच में टीम का बेस्ट खिलाड़ी और कप्तान चोट के कारण बल्लेबाजी करने में असमर्थ था. बहुत से लोगों ने बहुत सी बातें कह रहे हैं. कुछ ने अपनी हद को पार कर दिया. जैसे कि एक आईपीएल मालिक ने अलग-अलग कोचिंग का सुझाव दे दिया. ऐसे में मैं इतना कहूंगा कि वो अपने हद में रहकर बात करें या सलाह दें.” बता दें गंभीर खुद पार्थ जिंदल की मालिकाना हक वाली टीम के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं.
ये भी पढ़ें-यशस्वी जायसवाल का शतक और विराट-रोहित की फिफ्टी, भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज
गौतम गंभीर पर उठ रहे हैं सवाल
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद से ही गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा वनडे सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके मतभेद की खबरें भी खूब सामने आई हैं. इसके कारण माना जा रहा है कि टीम इंडिया की ड्रेसिंग दो भागों में बंट गई है. हालांकि, गंभीर ने खुलकर कभी इन चीजों के बारे में अपनी बात नहीं रखी हैं, लेकिन उनके रिएक्शन से पता चलता है कि टीम में सबकुछ समान्य नहीं है.
