Trending:
होमक्रिकेट
पिछली 9 पारियों में 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी की तारीफ में उतरे राहुल द्रविड़

पिछली 9 पारियों में 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी की तारीफ में उतरे राहुल द्रविड़, इंग्लैंड टेस्ट के लिए जताया भरोसा

Written by:
Last Updated:

भारत-इंग्लैंड (India vs England) टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. पिछले कुछ टेस्ट मैचों में गिल के बल्ले ने कुछ खास कमाल नहीं किया है. इसके बावजूद कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. भारत-इंग्लैंड (India vs England) टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. भारत के लिए सीरीज में कई युवा खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे. शुभमन गिल भी उनमें से एक होंगे. हालांकि, पिछले कुछ टेस्ट मैचों में गिल का बल्ले ने कुछ खास कमाल नहीं किया है. इसके बावजूद कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है.

पिछली 9 पारियों में 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी की तारीफ में उतरे राहुल द्रविड़. AP

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, ” गिल एक अच्छा खिलाड़ी है जिसने अपना करियर एक क्रिकेटर के रूप में ही शुरू किया है. गिल उन प्लेयर्स में से एक हैं. जिसने सच में पिछले कुछ समय में कमाल की बैटिंग की है. बहुत सारे यंग खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं. उनके लिए चैलेंजिंग विकेट पर खेलना एक बड़ा चैलैंज होगा. कुछ के लिए ये थोड़ा कठिन हो सकता है.”

विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले आग उगल रहा बाबर आजम का बल्ला, पिछली 6 पारियों में ठोकी चौथी फिफ्टी, जिताया मैच

विज्ञापन

राहुल ने आगे कहा, “मुझे पता है कि गिल कड़ी मेहनत कर रहा है. वह इंप्रूव करने के लिए लगातार अपना समय और इफर्ट दे रहा है. लास्ट सीजन उन्होंने बांग्लादेश में और अहमदाबाद में शानदार शतक लगाया था. इसलिए मुझे पता है कि वह सही रास्ते पर चल रहा है. उम्मीद है 5 मैचों की सीरीज में उनकी तरफ से बड़े परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे.

कभी टीम इंडिया को जिताया विश्व कप, अब भारत के खिलाफ खेलने को बेकरार, कहा- बस खुद को…

खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल
गिल ने जुलाई 2023 मे हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 11 गेंदों में 6 रन बनाए थे. हालांकि, यह मुकाबला भारत ने एक इनिंग और 141 रनों से जीत लिया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 10 और दूसरी इनिंग में 29 रन बनाए थे. हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में भी गिल का बल्ला शांत रहा. पहले टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 2 रन बनाए थे. दूसरी इनिंग में गिल 37 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. दूसरे टेस्ट में भी गिल का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका था. पिछली 9 पारियों में गिल ने सिर्फ 150 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल