Trending:
होमखेलक्रिकेट
संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका, रंग जमाया तो खुलेगा रास्ता

संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका, रंग जमाया तो खुलेगा रास्ता, अहमदाबाद में बुमराह क्यों नहीं खेलेंगे, अंतिम मैच की प्लेइंग XI

Last Updated:

IND vs SA पांचवें टी20 मैच से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. उपकप्तान शुभमन गिल को पैर में चोट के कारण चौथे टी20 मैच से बाहर होना पड़ा था

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली.  भारत की क्रिकेट टीम शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले पांचवें और अंतिम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव कर सकती है. लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया था, जिससे भारत की टी20 सीरीज में अपराजित रहने की लकीर 11 सीरीज तक पहुंच गई. इस रद्द मैच में कोई सबसे ज्यादा दुखी होगा तो वो हैं संजू सैमसन जो नई गेंद का सामना करने के लिए बेकरार होंगे.

संजू सैमसन के पास वापस बतौर ओपनर टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका

विज्ञापन

IND vs SA पांचवें टी20 मैच से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. उपकप्तान शुभमन गिल को पैर में चोट के कारण चौथे टी20 मैच से बाहर होना पड़ा था. यह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के लिए एक और झटका है, जो हाल ही में ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद वापसी कर रहे थे.

विज्ञापन

संजू का पास सुनहरा मौका

चौथे और पांचवें टी20 मैच के बीच केवल एक दिन का अंतर होने के कारण गिल के इस मुकाबले में खेलने की संभावना काफी कम है. गिल की गैरमौजूदगी से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिल सकता है. सबसे अहम बात यह है कि वह एक बार फिर ओपनर की भूमिका में लौट सकते हैं, जहां उन्हें टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफलता मिली है. सैमसन इस सीरीज में अब तक बेंच पर ही बैठे रहे हैं.  IND vs SA पांचवें टी20 मैच में कुछ ओवर बल्लेबाज़ी करने का मौका उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 से पहले आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करेगा.

विज्ञापन

बुमराह पर ससपेंस बरकरार

जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. वह व्यक्तिगत कारणों से तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए थे और चौथे मैच के लिए भी उनकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. हालांकि, बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह और राणा ने दुबे और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की जिम्मेदारी अच्छी तरह संभाली.  ऐसे में यह आश्चर्यजनक नहीं होगा यदि भारत अहमदाबाद में उसी संयोजन के साथ उतरने का फैसला करे. अहमदाबाद में लाल और काली मिट्टी दोनों तरह की पिच है और ये देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह कि पिच पर सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाता है.

विज्ञापन

संभावित प्लेईंग XI  

अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन
तिलक वर्मा
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
हार्दिक पांड्या
शिवम दुबे
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती

और पढ़ें

फोटो

'खुद को आर्टिस्ट कहना बनावटी लगता है', इमेज को लेकर कोंकणा सेन के बेबाक बोल

'उनके शो में आधा पंजाब बसा है', सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, डायरेक्टर के अपहरण का लगा आरोप

उदयपुर में सीक्रेट अंदाज में रश्मिका-विजय की शादी, 3 दिन बाद सामने आईं तस्वीरे

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल