Trending:
होमखेलक्रिकेट
अगर मैं गेंदबाजी नहीं मिलने पर... वाशिंगटन सुंदर ने दी प्रतिक्रिया

अगर मैं गेंदबाजी नहीं मिलने के बारे में सोचता रहूंगा तो...ऑस्ट्रेलिया पर जीत दिलाने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने दिया रिएक्शन

Written by:
Last Updated:

Washington sundar gives reactions: वाशिंगटन सुंदर ने भारत को तीसरे टी20 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने नाबाद 49 रन की पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई. जीत के बाद सुंदर ने कहा कि अगर वो ये सोचते रहें कि उन्हें गेंद से ज्यादा मौका नहीं मिलने पर बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उनपर दबाव बढ़ जाएगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में अपने बैटिंग से भारत को शानदार जीत दिलाई. वाशिंगटन की ‘सुंदर’ पारी की दम पर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में वापसी की. अगर किसी को लगा था कि वाशिंगटन पर गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलने के बाद बल्ले से प्रदर्शन करने का दबाव होगा तो इस भारतीय ऑलराउंडर ने 23 गेंद पर 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर उन्हें गलत साबित कर दिया.

वाशिंगटन सुंदर ने जीत के बाद दी पहली प्रतिक्रिया.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में वाशिंगटन का इस्तेमाल मुख्य रूप से इसलिए नहीं किया क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में बहुत सारे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने चार छक्के और तीन चौके लगाकर भारत की जीत आसान बना दी. वाशिंगटन ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा 187 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अगर मैं यह सोचता रहूंगा कि मुझे गेंद से अधिक मौका नहीं मिलने पर बल्ले से जरूर प्रदर्शन करना है या इसका उलटा तो मुझे लगता है कि इससे मुझ पर बहुत दबाव पड़ेगा और इसका मतलब है कि आप सच में खेल का मजा नहीं ले रहे हैं.’

विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर ने जीत के बाद दी पहली प्रतिक्रिया.

Shafali verma World Record Alert! शेफाली वर्मा के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप फाइनल में ये कारनामा करने वाली बनीं सबसे युवा बैटर

Shafali Verma Scripts History: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, कोहली-सहवाग का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया बड़ा कीर्तिमान

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह जो करना चाहता है उसकी कल्पना करे और फिर उस योजना को परफेक्ट तरीके से लागू करे जो रविवार को हुआ. उन्होंने कहा, ‘मैं जिस भी अभ्यास सत्र में जाता हूं उसका एक मकसद होता है. मैं सोचता हूं कि मैं उस सत्र से असल में क्या हासिल करना चाहता हूं और मैं उसे हासिल करने की कोशिश करता हूं. अगर यह पहले सत्र में नहीं होता है तो कुछ समय बाद हो जाता है.’ वाशिंगटन के लिए सभी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना और हर प्रारूप की जरूरतों को पूरा कर पाना संतोष देता है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘चुनौतियां निश्चित रूप से रोमांचक होती हैं क्योंकि आप पर अलग-अलग सवाल फेंके जाते हैं और आपको बस उनके जवाब खोजने होते हैं और यही उच्चतम स्तर पर खेलने की खूबसूरती है.’ वाशिंगटन ने बताया कि इस श्रृंखला के खत्म होने के बाद उन्हें एक अलग सोच अपनानी होगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होना होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सीरीज के तुरंत बाद कुछ ही दिनों में हमारा टेस्ट (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) मैच खेलना है. एक बड़ी सीरीज आने वाली है इसलिए सबसे पहले तो अलग-अलग प्रारूप में खेलना ही बहुत रोमांचक है और साथ ही अलग-अलग प्रारूप में और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग तरह से सोचना भी.’ वाशिंगटन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और भारत, आपको सफल होने के लिए इन दोनों जगहों पर थोड़ी अलग तरह से चीजें करनी होंगी. इसके लिए बहुत सोचना पड़ता है.

About the Author

Kamlesh Rai
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से न्यूज18हिंदी में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. News18Hindi से पहले आईएएनएस, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में काम किया. कुछ जानना-बताना हो तो kamlesh.rai@nw18.com पर बतिया सकते हैं. सोशल मीडिया पर Twitter: Kamlesh084, Instagram:kamlesh.rai.961 और FB:https://www.facebook.com/kamlesh.rai.961 पर संपर्क कर सकते हैं.
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल