Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकृषि
घर पर तैयार करें ये देशी दवा, छिड़काव से 6 महीने तक खराब नहीं होंगे बीज

Agriculture News: बीजों पर करें इस देशी दवा का छिड़काव, 6 महीनों तक नहीं होंगे खराब! घर पर करें तैयार

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

Agriculture News: किसान राजेश मोहन काला ने लोकल 18 से कहा कि बीज अमृत से बीज उपचार किया जाता है, जिससे बीजों को लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है और बीज अगली बुवाई तक सुरक्षित रहते हैं.

ख़बरें फटाफट

श्रीनगर गढ़वाल. रासायनिक दवाओं के बढ़ते दुष्प्रभावों के चलते किसान अब खेती में जैविक खाद और अन्य प्रकार की जैविक दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं जब किसान फसल की हार्वेस्टिंग करते हैं, तो उसके बाद बीजों को अगली बुवाई के लिए रखते हैं. ऐसे में किसान बीजों को संरक्षित करने के लिए रासायनिक दवाओं का छिड़काव करते हैं, जो किसानों को महंगे दामों पर बाजार से खरीदनी होती है, साथ ही इनका दुष्प्रभाव फसलों पर भी देखने को मिलता है. किसान बीजों को जैविक तरीके से संरक्षित करना चाहते हैं, तो बीज अमृत किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके प्रयोग से बीज 6 माह तक खराब नहीं होते हैं.

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले किसान राजेश मोहन काला ने लोकल 18 को बताया कि बीज अमृत से बीज उपचार किया जाता है, जिससे इन्हें लंबे समय तक संरक्षित किया जाता है और बीज अगली बुवाई तक सुरक्षित रहते हैं. उन्होंने इसे तैयार करने की विधि बताते हुए कहा कि बीजामृत बनाने के लिए 20 लीटर पानी में पांच किलो बद्री गाय के गोबर की आवश्यकता होती है, क्योंकि बद्री गाय के गोबर में खेती के लिए सहायक अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं. इसके बाद पांच लीटर गोमूत्र, 500 ग्राम चूना और 200 ग्राम बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी को इसमें मिलाना होता है. इसके बाद इस मिश्रण को क्लॉक वाइज घुमाना होता है.

छायादार स्थान पर सुखाएं बीज
उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसको लगभग पांच मिनट तक एक बार में घुमाना होता है. उसके बाद इसपर ढक्कन की जगह एक कपड़ा रखना होता है. मिश्रण को 24 घंटे तक किसी छायादार स्थान पर रखना होता है. इसके बाद बीजों पर इसका छिड़काव करना होता है. छिड़काव के बाद बीजों को छायादार स्थान पर सुखाने के लिए रखना होता है. बीज सूखने के बाद उन्हें 6 माह तक स्टोर किया जा सकता है. इस तरह से बीज बिल्कुल भी खराब नहीं होते हैं.

और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल