Trending:
होमताजा खबरऑटो
लॉकडाउन के चलते मई में व्हीकल रजिस्ट्रेशन 89% गिरा- FADA

लॉकडाउन के चलते मई में व्हीकल रजिस्ट्रेशन 89% गिरा, यात्री वाहनों की बिक्री 87% घटी

Last Updated:

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (फाडा) के अनुसार मई में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 86.97 प्रतिशत घटकर 30,749 इकाई रह गई.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) का बुरा असर यात्री वाहनों की बिक्री पर पड़ा है. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) के अनुसार मई में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 86.97 प्रतिशत घटकर 30,749 इकाई रह गई. मई, 2019 में यह 2,35,933 इकाई थी. फाडा द्वारा 1,435 में से 1,225 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए जाते हैं. आंकड़ों के अनुसार मई में दोपहिया की बिक्री 88.8 प्रतिशत घटकर 1,59,039 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 14,19,842 इकाई थी. इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 96.63 प्रतिशत घटकर मात्र 2,711 इकाई रही, जो मई, 2019 में 80,392 इकाई थी.

लॉकडाउन की वजह से मई में यात्री वाहनों की बिक्री 87 घटी


विज्ञापन

तिपहिया की बिक्री भी 96.34 प्रतिशत घटकर 1,881 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 51,430 इकाई थी. मई में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 88.87 प्रतिशत घटकर 2,02,697 इकाई रह गई, जो मई, 2019 में 18,21,650 इकाई थी.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कार सर्विसिंग करा EMI में करे भुगतान, इस कंपनी ने जारी किया व्हाट्सएप अकाउंट


फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, ‘मई के अंत में 26,500 आउटलेट्स में से करीब 60 प्रतिशत शोरूम और 80 प्रतिशत वर्कशॉप परिचालन में थीं. मई के पंजीकरण आंकड़े मांग की सही स्थिति को नहीं दर्शाते हैं, क्योंकि देश के कई हिस्सों में इस दौरान लॉकडाउन जारी था.’ उन्होंने कहा कि जून के पहले दस दिन में कई डीलरशिप खुलने के बावजूद मांग काफी कम है.


ये भी पढ़ें- टेस्ला बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी, इस जापानी कंपनी को पीछे छोड़ा

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

वॉइस क्वालिटी से लेकर डाउनलोड स्पीड तक, दिल्ली में रिलायंस जियो नंबर 1-TRAI

और देखें

ताज़ा समाचार

टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर को पछाड़ा

400 KM से ज्यादा रेंज और दमदार फीचर्स! Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिए

अपनी कार को होली के रंगों से बचाना है, तो कर लीजिये ये 5 जरूरी काम

हाइब्रिड इंजन, लेवल 2 ADAS और सनरूफ! 17 मार्च लॉन्च हो रही ये पावरफुल SUV

ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG Car, शुरुआती कीमत ₹5.98 लाख

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल