महिंद्रा की सबसे तगड़ी डील, Brezza की कीमत में मिल रही XUV 700, क्या है ऑफर
महिंद्रा की एसयूवी कारों को देश में खूब पसंद किया जा रहा है और महिंद्रा की खास बात है कि वह गाड़ियों की बेस वेरिएंट की कीमत बाकी वेरियंट्स की तुलना में काफी कम रहती है.
नई दिल्ली. मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) वर्तमान में देश की एक पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक है. ब्रेजा की कीमत करीब 8 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरियंट की कीमत 14 लाख रुपए तक (एक्स-शोरूम) पहुंच जाती है. लेकिन आपको शायद ही मालूम होगा कि ब्रेजा की कीमत में महिंद्रा की एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) जैसी दमदार एसयूवी भी खरीद सकते हैं.
यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं कि आप किस तरह से ब्रेजा की कीमत में XUV700 को घर ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें : हो जाएं तैयार, आ रहा है Honda Activa इलेक्ट्रिक, नए-नए स्कूटर्स की बजेगी बैंड
दरअसल मारुति ब्रेजा के टॉप वेरिएंट की कीमत 13.96 लाख रुपए एक्स शोरूम है और XUV 700 के बेस वेरिएंट MX की कीमत 13.45 लाख रुपए है. ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि महिंद्रा इस एसयूवी को सेवन सीटर के अलावा 5 सीटर वेरिएंट में भी बेचती है. MX वेरिएंट में 5 सीटर वर्जन सेल किया जाता है. इस वेरिएंट का मुकाबला भारतीय बाजार में MG Hector,Tata Harrier, और Hyundai Creta जैसी कारों के साथ रहता है.
यह भी पढ़ें : Petrol Pump वाले ऐसे आपको लगाते हैं चूना, बड़े-बड़े खा जाते हैं चखमा, अपनाएं ये टिप्स
इंजन और पावर
बात करें इंजन और पावर की इस वेरिएंट में आपको 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल (200PS और 380Nm) और 2.2 लीटर डीजल इंजन (185PS और 450Nm) दोनों ही विकल्प मिलते हैं. हालांकि डीजल इंजन ऑप्शन अगर आप खरीदते हैं तो 13.96 लाख रुपए की कीमत आपको चुकानी होगी.
- MX वेरिएंट के फीचर्स
टर्न इंडिकेटर के साथ पावर एडजस्ट ORVM
8 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले
एंड्रॉइड ऑटो
एलईडी टेललैंप
स्मार्ट डोर हैंडल
स्टीयरिंग माउंटेड स्विच
17 इंच के स्टील व्हील
