Trending:
होमताजा खबरबिहारबेगूसराय
राजेंद्र पुल सहित कई रूट 22 अगस्त को रहेंगे बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

Begusarai Traffic Alert: राजेंद्र पुल सहित कई रूट 22 अगस्त को रहेंगे बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

PM Modi Begusarai Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बेगूसराय में औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. लिहाजा सुरक्षा के दृश्टिकोण से राजेंद्र पुल सहित कई रूट करीब 5 घंटे पूरी तरह बंद रहेंगे. आपको इस दिन यात्रा करनी है तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

बेगूसराय: बिहार में औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है. 22 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन करने बेगूसराय आ रहे हैं. इधर पीएम के कार्यक्रम को लेकर पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं. वहीं इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कड़ा प्लान लागू रहेगा. जिला प्रशासन vs ट्रैफिक अलर्ट जारी कर दिया है. यदि आप 22 अगस्त को पटना, लखीसराय, बेगूसराय, मोकामा इलाके में यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

जिला प्रशासन बेगूसराय के द्वारा जारी रूट मैप 

विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे पर ‘रेड ज़ोन’ अलर्ट
बेगूसराय जिला प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र NTPC से औंटा तक पूरे मार्ग को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया है. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है. ड्रोन कैमरों के उपयोग पर सख़्त पाबंदी रहेगी. प्रशासन की ओर से साफ़ कहा गया है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

22 अगस्त को पुल और राजेंद्र सेतु रहेगा बंद
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल और राजेंद्र पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन

जानिए वैकल्पिक मार्ग कौन-कौन से हैं
बेगूसराय प्रशासन ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रैफ़िक प्लान जारी किया है.

  • पटना/मोकामा से बेगूसराय की ओर आने वाले वाहनों के लिए मार्ग: औंटा → हाथीदह → लखीसराय → मुंगेर → साहेबपुर कमाल → बेगूसराय
  • बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग: जीरोमाइल → तेघड़ा → बछवाड़ा → दलसिंहसराय → मुसरीघरारी → पटना

जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. पीएम के कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि उद्घाटन समारोह पूरी तरह से भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

DRDO कॉन्क्लेव में शुरू हुआ खतरों का मंथन, CDS ने आत्मनिर्भर रक्षा पर दिया जोर

रिफॉर्म एक्सप्रेस या मंत्रियों की क्लास? पीएम मोदी ने मांगा रिपोर्ट कार्ड

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 16 लाख की ठगी, जयपुर से चल रहा था साइबर गैंग, अरेस्‍ट

ऑपरेशन मिलाप को मिली कामयाबी, 3 घंटे में मिले 2 लापता मासूम, सामने आई यह कहानी

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल