Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारपटना
LIVE: लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला, कोर्ट ने बतायी ये वजह

Land For Job Case Court Decision LIVE: लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला, कोर्ट ने बतायी ये वजह

Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Land For Job Case Court Decision LIVE: लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत अन्य पर आरोप तय करने का फैसला टल गया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया है कि वह मृत आरोपियों की जानकारी अपडेट करे. कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को करेगा. CBI के अनुसार, इस घोटाले में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ और लेनदेन नकद में किया गया था.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Land For Job Case Court Decision LIVE: लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज (4 दिसंबर) को आरोप (चार्ज) तय करने को लेकर फैसला टल गया है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव सहित कई अन्य आरोपी हैं.

लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद. फाइल फोटो

स्पेशल न्यायाधीश विशाल गोगने ने सभी पक्षों की जिरह सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन आज कोर्ट ने आदेश दिया कि इस मामले में कई आरोपियों की मौत हो चुकी है, इसलिए सीबीआई आरोपियों की वर्तमान स्थिति को लेकर कोर्ट को नई और पूरी जानकारी दे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी.

विज्ञापन

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट में तर्क दिया था कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और ज्यादातर जमीन खरीद का लेनदेन नकद (कैश) में किया गया. सीबीआई ने आईपीसी की विभिन्न गंभीर धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट के इस फैसले के बाद, आरोप तय होने की प्रक्रिया में और समय लगेगा.

About the Author

Prashun Singh
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल