Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारपटना
लॉकडाउन के दौरान पटना में कुख्यात 'गजनी' की हत्या, घर लौटने के दौरान हुई घटना

लॉकडाउन के दौरान पटना में कुख्यात 'गजनी' की हत्या, घर लौटने के दौरान हुई घटना

Last Updated:

मामले की जांच के लिए पहुंचे पटना सिटी (Patna City) के एडिशनल एसपी (ASP) ने मृतक को अपराधी करार देते हुए बताया कि मृतक पूर्व में अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

पटना. बिहार में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना (Patna) का है जहां सिटी इलाके में चौक थाना क्षेत्र के घधा गली में अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर एक युवक की हत्या (Murder) कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

पटना में हुई हत्या की घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस


विज्ञापन

ईंट-पत्थर से बोला हमला


विज्ञापन

मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब डोम खाना निवासी राजू उर्फ गजनी के रूप में की गई है, जो अपराधी बताया जाता है. बताया जाता है कि राजू उर्फ गजनी घघा गली से अपने घर मंगल तालाब की ओर लौट रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने अचानक से उसपर हमला बोल दिया और ईट पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर डाली. किस कारण से राजू उर्फ गजनी की हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.


दो हिरासत में


युवक को ईंट पत्थर से कूच कर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी पटना सिटी समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है. एडिशनल एसपी ने मृतक को अपराधी करार देते हुए बताया कि मृतक पूर्व में अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. एडिशनल एसपी ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.


रिपोर्ट- मनोज कुमार सिन्हा


ये भी पढ़ें- पटना: बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत


ये भी पढ़ें- पुलिस को घूस देते पकड़े गए नेताजी, देखें 'सन ऑफ मल्लाह' का वायरल VIDEO

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल