Trending:
होमताजा खबरबिहारपटना
वाह, पटना में 3 दिन तक फ्री में फिल्म देखने का मौका

Patna Film Festival: वाह, पटना में 3 दिन तक फ्री में फिल्म देखने का मौका

Last Updated:

13वां पटना फिल्मोत्सव 19 दिसंबर को शुरू हुआ, जो 21 दिसंबर तक चलेगा. बता दें कि कालिदास रंगालाय में आयोजित होनेवाले इस फिल्मोत्सव में एक दर्जन फिल्म दिखाई जाएंगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

रिर्पोट- उधव कृष्ण

पटना. अगले तीन दिनों तक आप पटना में फ्री में फिल्म देखना चाहते हैं, तो कालिदास रंगालय आ जाएं. यहां आज से 13 वां पटना फिल्मोत्सव (Patna Film Festival) शुरू हो रहा है, जो 21 दिसंबर तक चलेगा. फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने हेतु दर्शकों को कोई रुपए पैसे  खर्च नहीं करने होंगे. यहां आप मुफ्त में एक से बढ़कर एक फिल्म देख पाएंगे. हिरावल के अध्यक्ष राजेश कमल बताते हैं कि पटना फिल्मोत्सव में फिल्मों के डायरेक्टर व अन्य कलाकार भी शिरकत करेंगे. इच्छुक लोग समय लेकर इनसे मुलाकात व बातचीत भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

इस जगह आयोजित होगा फिल्मोत्सव

पटना फिल्मोत्सव 2022 बिहार के प्रसिद्ध थिएटरों में से एक पटना के कालीदास रंगालय में आयोजित होने जा रहा है. जिसमें एक दर्जन फिल्में  दिखाई जायेंगी, जिन्हें दर्शक मुफ़्त में देख सकेंगे. छज्जूबाग में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार यादवेंद्र, फिल्मोत्सव की संयोजक प्रीति प्रभा और हिरावल के संयोजक संतोष झा ने दी. उन्होंने बताया कि मुंबई, केरल, कोलकाता, दिल्ली, अलीगढ़ और रांची से कुल आठ फिल्मकार अपनी फिल्मों के साथ आ रहे हैं. एक सेक्शन स्थानीय युवा फिल्मकारों का भी होगा.

विज्ञापन

साहित्यिक फिल्मों से  होगा फिल्मोत्सव का शुभारंभ

13वें फिल्मोत्सव का शुभारंभ हिंदी के वरिष्ठ कवि और IIT हैदराबाद के प्रोफेसर हरजिंदर सिंह लाल्टू करेंगे. पहले दिन दो साहित्यिक कृतियों पर आधारित फिल्म दिखाई जायेगी. जिनमें फणीश्वर नाथ रेणु की संवदिया और अरुण प्रकाश की लौट रही है बेला एक्का शामिल है. फिल्म के प्रदर्शन के बाद उपस्थित निर्देशक के साथ दर्शकों के संवाद का भी सत्र आयोजित किया जाएगा.

प्रकाश झा की ‘मट्टो की साइकिल’ से होगा समापन

विज्ञापन

फिल्मोत्सव में दिखाई जानेवाली आखिरी फिल्म ‘मट्टो की साइकिल’ होगी. जाने माने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म का प्रीमियर बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था. इसके निर्देशक मो. गनी भी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल