Trending:
होमताजा खबरमनी
LIC जीवन उमंग पॉलिसी: सारी किस्त चुकाने के बाद भी मिलता रहेगा फायदा, जानें 10 बड़ी बातें

LIC जीवन उमंग पॉलिसी: सारी किस्त चुकाने के बाद भी मिलता रहेगा फायदा, जानें 10 बड़ी बातें

Last Updated:

आज हम आपको LIC की एक खास पॉलिसी जीवन उमंग के बारे में बता रहे हैं, जो 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोगों के लिए खरीदी जा सकती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

भारत की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरंस कंपनी) अपने ग्राहकों को कई खास स्कीम देती हैं जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं. आज हम आपको LIC की एक खास पॉलिसी जीवन उमंग के बारे में बता रहे हैं, जो 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोगों के लिए खरीदी जा सकती है. LIC की इस शानदार पॉलिसी का नाम है जीवन उमंग पॉलिसी, जानें इससे जुड़ी 10 बातें जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी हैं, जिसके जरिए आप आसानी से इस पॉलिसी को समझ सकेंगे:


विज्ञापन

(1) यह एक ऐसी योजना है जो कि 100 वर्ष की आयु तक कवर प्रदान करती है. इसमें पॉलिसी की परिपक्वता (maturity) या फिर पॉलिसीहोल्डर की मौत की सूरत में आपके परिजनों को एकमुश्त राशि दे दी जाती है. LIC जीवन उमंग योजना बाजार जोखिम से रहित एक योजना है.


(2) LIC के मुताबिक इस योजना में प्रीमियम के खत्म होने से लेकर 99 साल की उम्र तक सालाना लाभ और पॉलिसी की परिपक्वता या पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में नामित को एकमुश्त राशि का भुगतान किए जाने की सुविधा है.


(3) LIC के ‘जीवन उमंग’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर प्रीमियम के खत्म होने तक सारी किस्त चुका दी गईं हैं, तो बीमित व्यक्ति (जिसका बीमा हुआ है, या जिसने पॉलिसी ले रखी है) उसे गारंटी के साथ न्यूनतम राशि दी जाएगी.


(4) LIC की यह योजना 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है.


अमीर बनना है तो जल्द ही बदल लें ये 7 आदतें


(5) LIC की इस पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि 25000 हजार या उसके गुणाकों में होगी और यह 15, 20, 25, 30 सालों के विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी. इसमें जीवन बीमा कवर आजीवन के लिए होता है और इसके लिए आपको अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना होता है.


(6)  अगर आप सीमित अवधि के लिए यानी 15, 20, 25 और 30 वर्ष के लिए प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो आपको जीवन बीमा का 8 फीसदी रिटर्न जीवन भर के लिए हर साल मिलता है.


(7) निवेश के लिहाज से इसे एक बेहतर पॉलिसी कहा जा सकता है. इसमें निवेश एक तरह से फायदे का सौदा होगा.


LIC की ये पॉलिसी हो चुकी हैं बंद, अगर आपके पास है तो जानिए अब क्या करें?


(8) मौजूदा समय में सिर्फ सरकारी बॉन्डों में लगभग 18 लाख करोड़ रुपये के बड़े निवेश पर प्रतिफल औसतन 7.5 फीसदी है.


(9) दिसंबर 2016 तक एलआईसी की कुल परिसंपत्तियां 12.81 फीसद बढ़कर 24.42 लाख करोड़ रुपये हो गई थीं, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 21.65 लाख करोड़ रुपये रहा था.


(10) एलआईसी की एकल प्रीमियम वाली सेवानिवृति लाभ वाली योजना (एन्यूटी प्लान) 'जीवन अक्षय' की भी बीते वित्त वर्ष में अच्छी मांग देखी गई.


LIC की इस पॉलिसी में सिर्फ 103 रुपये रोजाना बचाकर मिल जाएंगे 13 लाख

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

गाज़ीपुर पीजी कॉलेज का देसी कटलेट, कुरकुराता स्वाद जो तुरंत मुंह में पिघल जाए!

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल