Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनीLatest Money
आपके फेवरेट मेट्रोपोलिटन मॉल पर लगा ताला! आधे से ज्यादा हिस्से की कुर्की

आपके फेवरेट मेट्रोपोलिटन मॉल पर लगा ताला! आधे से ज्यादा हिस्से की कुर्की, दिल्ली-गुरुग्राम में ED का सख्त एक्शन

Last Updated:

सरकारी जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली -एनसीआर में गुरुग्राम स्थित बेहद चर्चित- मेट्रोपोलिटन मॉल के काफी बड़े हिस्से को अटैच कर लिया है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एमजीएफ डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी ( MGF Developments Ltd ) की करीब साढ़े 83 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है. जांच एजेंसी ने दिल्ली -एनसीआर में गुरुग्राम स्थित बेहद चर्चित- मेट्रोपोलिटन मॉल के काफी बड़े हिस्से को भी अटैच कर लिया है. दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

फाइल फोटो

विज्ञापन

मेट्रोपोलिटन मॉल के 33,601 वर्ग फुट कमर्शियल लैंड जिसकी अनुमानित सरकारी कीमत करीब 31.46 करोड़ रुपये हैं इसे अटैच किया गया है. इसके साथ ही गुरुग्राम स्थित करीब 50 .83 करोड़ के 42,364 वर्ग फुट की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है . हालांकि आज की तारीख में इन दोनों कमर्शियल प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य इस सरकारी मूल्य से कई गुना अधिक माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें- RBI ने पकड़ ली मोबाइल पर लोन बांटने वाली इस कंपनी की चोरी, रजिस्ट्रेशन कैंसिल, जानिए X10 ने क्या कांड किया

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

MGF डेवलपमेंट लिमिटेड और एम्मार PJSC कंपनी से जुड़ा ये तफ्तीश का दायरा भारत देश के दिल्ली, हरियाणा से लेकर दुबई तक फैला हुआ है, इसलिए जांच एजेंसी बेहद सतर्कता से इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. ईडी के दिल्ली जोनल ऑफिस द्वारा इस मामले की तफ्तीश के दौरान ये जानकारी सामने आई कि MGF डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक और अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने एम्मार – MGF लैंड लिमिटेड, एम्मार PJSC, दुबई और MGF डेवलपमेंट लिमिटेड की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी (JV) से करीब 180 करोड़ की रकम को धोखाधड़ी से हड़प लिया.

विज्ञापन

इसके साथ ही MGF डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक और अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने जेवी कंपनी को विभिन्न तरीके के सेवा प्रदान करने के नाम पर फर्जी और पुरानी तारीख वाले समझौते के माध्यम से जेवी कंपनी से धनराशि हड़पने के लिए दो कंपनियों का सहारा लिया ,जिसका नाम है – मेसर्स नैनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स सौम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड,इन दोनों कंपनियों के मार्फत इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया. इस मामले में कई बार श्रवण गुप्ता को जांच एजेंसी के द्वारा पूछताछ के लिए समन भेजा गया लेकिन वो पूछताछ की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

क्या है प्रवर्तन निदेशालय

ED यानी प्रवर्तन निदेशालय, भारत सरकार की आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एजेंसी है. ईडी, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करती है. प्रवर्तन निदेशालय मुख्य रूप से मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा और भगोड़े आर्थिक अपराधियों की संपत्तियों की जांच व उन्हें कुर्क करने का काम करती है.

पिछले कुछ सालों में प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी समेत अन्य आर्थिक अपराध कर देश छोड़कर भागे, अपराधियों के खिलाफ जांच की है, साथ ही उनकी प्रॉपर्टी भी जब्त की है.

About the Author

Chandrashekhar Gupta
चंद्रशेखर गुप्ता को टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 9 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने जी न्यूज में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, बिजनेस, और करंट अफेयर्स में विशेषज्ञता हासिल है. इसके अलावा वह क्राइम, अध्यात्म से संबंधित विषयों में भी विशेष रुचि लेते हैं. उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (रायपुर) से एमएमसी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल