Trending:
होमताजा खबरमनीPersonal Finance
अमीर बनकर रिटायरमेंट का सपना? जानिए कितना पैसा चाहिए और कैसे बनाएं मजबूत प्लान

Retirement Plan: अमीर बनकर रिटायरमेंट का सपना? जानिए कितना पैसा चाहिए और कैसे बनाएं मजबूत प्लान

Written by:
Last Updated:

Retirement Plan: क्या आप सोच रहे हैं कि भारत में अमीर होकर रिटायरमेंट के लिए आपको कितनी रकम की जरूरत है? HSBC की ताजा रिपोर्ट 3.5 करोड़ रुपये का सुझाव देती है. सुरक्षित रिटायरमेंट के लिए जरूरी जानकारी, निवेश के रुझान और विशेषजो के सुझाव जानें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. एक सुखद और बेफिक्र रिटायरमेंट जिंदगी की ख्वाहिश किसे नहीं होती. लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए केवल बचत नहीं, बल्कि एक समझदारी भरी प्लानिंग भी जरूरी है. HSBC की ताजा रिपोर्ट ‘Affluent Investors Snapshot 2025’ के मुताबिक भारत में अमीर होकर रिटायरमेंट में जाने के लिए करीब ₹3.5 करोड़ (लगभग USD 4 लाख) का फंड जरूरी माना गया है.

अमीर बनकर रिटायरमेंट के लिए 3.5 करोड़ चाहिए.ImageAI

बढ़ती महंगाई ने बढ़ाई चिंता
हेल्थकेयर खर्च, जीवन स्तर में सुधार की चाह और बढ़ती औसत उम्र- ये तीन कारण हैं जो भारतीय निवेशकों को आज दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा की ओर मोड़ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पहले लोग यात्रा, घर खरीदना या बच्चों की पढ़ाई जैसे अल्पकालिक लक्ष्यों पर ज्यादा ध्यान देते थे, लेकिन अब फोकस रिटायरमेंट पर शिफ्ट हो रहा है.

निवेश की आदतें बदल रहीं
भारतीय अब सिर्फ सेविंग अकाउंट या एफडी पर निर्भर नहीं हैं. सोना, शेयर और मैनेज्ड फंड्स जैसे विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. खास बात ये है कि बीते एक साल में गोल्ड में निवेश सबसे ज़्यादा बढ़ा है, जबकि कैश होल्डिंग घटकर 15 फीसदी तक आ गई है. इसका मतलब है कि लोग अब ज्यादा रिटर्न वाले विकल्पों को अपना रहे हैं.

विज्ञापन

जल्दी शुरुआत यानी ज्यादा आत्मविश्वास
HSBC ने पाया कि जिन लोगों ने 30 की उम्र में ही रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू कर दी थी, वे आज अपनी फाइनेंशियल स्थिति को लेकर अधिक आश्वस्त हैं. वहीं, देर से प्लानिंग करने वालों को फंड की कमी का डर सताने लगा है.

दुनिया के मुकाबले भारत कहां खड़ा है?
रिटायरमेंट के लिए भारत में जरूरी ₹3.5 करोड़ की रकम भले ही बड़ी लगे, लेकिन सिंगापुर, अमेरिका, हांगकांग या चीन के मुकाबले यह बहुत कम है:
अमेरिका: ₹13 करोड़
सिंगापुर: ₹11.5 करोड़
हांगकांग: ₹9.1 करोड़
चीन: ₹9 करोड़
मगर ध्यान रहे, भारत में भी शहरों में बढ़ते खर्च को देखते हुए विशेषज्ञ आक्रामक सेविंग और स्मार्ट निवेश की सलाह दे रहे हैं.

5,000 रुपये हर महीने SIP में लगाकर बनाएं 2 करोड़ रुपये, जानें कैसे?

विज्ञापन

विशेषज्ञों की राय
जल्दी शुरुआत करें: कंपाउंडिंग का फायदा लें.
विविध निवेश करें: शेयर, म्यूचुअल फंड, गोल्ड और रियल एस्टेट का संतुलन रखें.
महंगाई को समझें: समय-समय पर अपने गोल्स को रिवाइज करें.
NPS व पेंशन प्लान्स को अपनाएं: टैक्स में छूट और स्थिर रिटर्न का लाभ मिलेगा.

रिटायरमेंट प्लानिंग एक दिन का काम नहीं, बल्कि जीवनभर की समझदारी है. अगर आप चाहते हैं कि आपके रिटायरमेंट के दिन सुकून भरे हों, तो आज ही सही दिशा में कदम बढ़ाइए.

About the Author

Rakesh Singh
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in Yathavat and Yugvarta magazine. Many articles written by Rakesh Singh published on websites like News Click Hindi, satya Hindi. Rakesh Singh Worked as senior editor in Chronicle publications. He Worked as senior editor in dristi ias. Rakesh Singh worked as senior Sub Editor with Indo-Asian news service (Hindi) in New Delhi. He Worked with Hindi daily Naya India at New Delhi as sub editor.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल