Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनी
रेलवे का आदेश- भीड़ नजर आने पर ट्रेन की स्पीड कम कर दें ड्राइवर

रेलवे का आदेश- भीड़ नजर आने पर ट्रेन की स्पीड कम कर दें ड्राइवर

Last Updated:

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ संभागीय संचालन प्रबंधक ने 23 अक्टूबर को इस जोन के सभी संभागों को लिखा, ‘रेलवे ने 19 अक्टूबर को 59 लोगों के ट्रेन से कुचलकर मर जाने की घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में यह दोबारा न हो, रेलवे प्रशासन ने आदेश जारी किया है जिसे लागू किया जाना है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अमृतसर जैसी दुर्घटना रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेन ड्राइवरों और गार्डों को रेलवे ट्रैक पर भीड़ नजर आने या किसी उत्सव से संबंधित समारोह का पता चलने पर ट्रेन की स्पीड कम करने को कहा है. इसके अलावा उत्तर रेलवे ने उपयुक्त सुरक्षा उपाय अपनाने का निर्देश भी दिया है.

प्रतीकात्मक फोटो


विज्ञापन

उन्नीस अक्टूबर को महज 400 मीटर दूर गार्ड ने न तो, रेलपटरी पर खड़े होकर दशहरा कार्यक्रम देख रहे लोगों और न ही निकटतम स्टेशन को अलर्ट किया था। ऐसे में लोगों को पता नहीं चला और 59 लोग ट्रेन की चपेट में आकर मर गए.


विज्ञापन

रेलवे ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है क्योंकि उसके पास इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी.


उत्तर रेलवे के वरिष्ठ संभागीय संचालन प्रबंधक ने 23 अक्टूबर को इस जोन के सभी संभागों को लिखा, ‘रेलवे ने 19 अक्टूबर को 59 लोगों के ट्रेन से कुचलकर मर जाने की घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में यह दोबारा न हो, रेलवे प्रशासन ने आदेश जारी किया है जिसे लागू किया जाना है.’


इस पत्र में ड्राइवरों, गार्डों, गेटमैन, कीमैन, स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल के लिए निर्देश हैं.


पत्र में ड्राइवरों, गार्डों, गेटमैन और कीमैन को निर्देश दिया गया है, ‘काम के दौरान यदि आप को रेलमार्गों के आसपास भीड़, किसी उत्सव का कार्यक्रम या कोई मेला या कोई सरकारी कार्यक्रम नजर आता है तो आप रफ्तार नियंत्रित करें, निकटतम स्टेशन को और अगले ठहराव स्थल के स्टेशन मास्टर को भी इसकी सूचना दें.'

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल