आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग स्टेशन पर ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव, यहां देखें लिस्ट व टाइमिंग
रांची के आनंदा नगर स्टेशन पर 24 मई से 4 जून तक धर्म महासम्मेलन के लिए 13 ट्रेनों का 1 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है. सीनियर डीसीएम शुची सिंह ने यह जानकारी दी.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के आनंदा नगर (पुंदाग) स्टेशन में लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव निश्चित किया गया है. यह स्टॉपेज 4 जून तक के लिए है. क्योंकि, रांची में धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें काफी बड़ी तादाद में लोगों को खास तौर पर इसी स्टेशन में उतरने की जरूरत पड़ती है.

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम शुची सिंह ने बताया, आनंदा नगर (पुंदाग) में आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए दिनांक 24/05/2025 से दिनांक 04/06/2025 तक निम्नलिखित ट्रेनों का 01 मिनट के लिए ठहराव पुंदाग स्टेशन पर दिया गया है.
1. ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे और प्रस्थान 07:28 बजे होगा.
2. ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे और प्रस्थान 18:50 बजे होगा.
3. ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे और प्रस्थान 21:00 बजे होगा.
4. ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे और प्रस्थान 06:23 बजे होगा.
5. ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे और प्रस्थान 19:17 बजे होगा.
6. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे और प्रस्थान 04:31 बजे होगा.
7. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे और प्रस्थान 22:15 बजे होगा.
8. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे और प्रस्थान 08:03 बजे होगा.
9. ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे और प्रस्थान 20:16 बजे होगा.
10. ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे और प्रस्थान 07:11 बजे होगा.
11.ट्रेन संख्या 18619 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे और प्रस्थान 23:16 बजे होगा.
12.ट्रेन संख्या 18620 दुमका – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे और प्रस्थान 01:46 बजे होगा.
13.ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-वर्धमान मेमू का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे और प्रस्थान 03:51 बजे होगा.