Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
अब ट्रेनें होंगी और ज्यादा सुरक्षित, विरार-सूरत रेल खंड पर 'कवच 4.0' शुरू

अब ट्रेनें होंगी और ज्यादा सुरक्षित, विरार-सूरत रेल खंड पर 'कवच 4.0' शुरू

Last Updated:

KAVACH 4.0: पश्चिम रेलवे ने मुंबई डिविजन के विरार से सूरत तक के 206 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर भारत की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच 4.0' को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

KAVACH 4.0: मुंबई–वडोदरा रूट पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब विरार से सूरत तक ट्रेनें और ज्यादा सुरक्षित होंगी. पश्चिम रेलवे ने इस रेल खंड पर स्वदेशी और अत्याधुनिक ‘कवच 4.0’ सिस्टम शुरू कर दिया है, जो ट्रेन की टक्कर, सिग्नल तोड़ने या मानवीय गलती से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा. सायाजी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसकी औपचारिक शुरुआत की गई. इस नई तकनीक के साथ यात्रियों को भरोसा है कि उनका सफर अब पहले से कहीं ज्यादा सेफ रहेगा.

विज्ञापन

पश्चिम रेलवे के मुंबई डिविजन ने ‘कवच 4.0’ सिस्टम 206 किलोमीटर लंबे विरार से सूरत तक के पूरे सेक्शन में लागू कर दी गई है. इस अवसर पर ट्रेन नंबर 20907 सायाजी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर कवच सिस्टम की औपचारिक शुरुआत की गई.

क्या है कवच सिस्टम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कवच भारत में विकसित स्वदेशी तकनीक है, जिसका मकसद ट्रेनों की टक्कर, सिग्नल तोड़ने और मानवीय भूल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है. इस प्रणाली के जरिए अगर लोको पायलट से कोई चूक होती है तो सिस्टम खुद-ब-खुद ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक देता है.

28 स्टेशन और 28 ब्लॉक सेक्शन कवर
विरार-सूरत सेक्शन में कवच सिस्टम के तहत कुल 28 स्टेशन और 28 ब्लॉक सेक्शन कवर किए गए हैं. इसके अलावा, 33 स्थानों पर S-कवच उपकरण लगाए गए हैं, जो सिग्नलिंग सिस्टम से सीधे जुड़े रहते हैं. वहीं, 64 RIU यूनिट्स ऑटो हट्स और ऑपरेटिंग सेंटर्स में स्थापित की गई हैं.

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया
रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया है. इसके तहत 40 मीटर ऊंचे 33 टावर खड़े किए गए हैं और 412 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल दो अलग-अलग रास्तों में बिछाई गई है, ताकि संचार व्यवस्था हर हाल में बनी रहे. अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया गया. मई 2025 में लोको ट्रायल पूरे हुए, अक्टूबर 2025 में स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट (ISA) कराया गया. जनवरी 2026 में रिपोर्ट मिलने के बाद पीसीएसटीई से मंजूरी मिली और इसे औपचारिक रूप से कमीशन कर दिया गया.

विरार से वडोदरा तक लगाया जा रहा है कवच सिस्टम
विरार-सूरत का यह सेक्शन पश्चिम रेलवे के उस बड़े मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत विरार से वडोदरा तक कुल 344 किलोमीटर रूट पर कवच सिस्टम लगाया जा रहा है. रेलवे का दावा है कि इसके बाद इस पूरे रूट पर ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित, नियंत्रित और भरोसेमंद हो जाएगा. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कवच सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम है और इससे रेल दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम होगी.

About the Author

रवि सिंह
रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज,महाकुंभ कवरेज,अन्ना आंदोलन,साल 2009 से लेकर अभी तक अभी लोकसभा चुनाव, कॉमनवेल्थ गेम्स, जी 20 से लेकर राज्यों के चुनाव को बड़ी ही गहनता से कवर किया है. रवि सिंह ऐसी ख़बरों की तलाश में रहते हैं जो मानव हित की हों और प्रशासन को चुनौती देती हों. उनकी कई ख़बरों ने समाज में विशेष प्रभाव डाला है।टीवी की ख़बरों के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनका बहुत बड़ा योगदान है.
Special Correspondent
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

DRDO कॉन्क्लेव में शुरू हुआ खतरों का मंथन, CDS ने आत्मनिर्भर रक्षा पर दिया जोर

रिफॉर्म एक्सप्रेस या मंत्रियों की क्लास? पीएम मोदी ने मांगा रिपोर्ट कार्ड

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 16 लाख की ठगी, जयपुर से चल रहा था साइबर गैंग, अरेस्‍ट

ऑपरेशन मिलाप को मिली कामयाबी, 3 घंटे में मिले 2 लापता मासूम, सामने आई यह कहानी

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल