Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनीShare Market
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ओएफएस: 400% हो गया है सब्सक्राइब! आप भी लगा सकते हैं पैसा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ओएफएस: नॉन रिटेल इन्वेस्टर्स ने कर डाला 400% सब्सक्राइब! आप भी लगा सकते हैं पैसा, जानें कैसे

Last Updated:

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार 5 से 6 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए बेच रही है और फ्लोर प्राइस 54 रुपये तय है. रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन का मौका आज से खुल रहा है. 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के बाद सरकार की बैंक में हिस्सेदारी 75 फीसदी से कम हो जाएगी. इससे बैंक को SEBI के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम का पालन करने में मदद मिलेगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल लेकर आई है. मंगलवार को ये इश्यू सिर्फ बड़े निवेशक यानी नॉन-रिटेल के लिए खुला था. इसे नॉन रिटेल से भी तगड़ा रिस्पांस मिला. बेस साइज से चार गुना यानी 400% तक ये सब्सक्राइब हो चुका है.

आज 3 दिसंबर से ये ओएफएस रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है. बैंक का परफॉर्मेंस अच्छा चल रहा है, इसलिए कई लोग इसे सस्ते में खरीदने की फिराक में हैं. सरकार ने ग्रिन शू ऑप्शन इस्तेमाल करने का फैसला किया, यानी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में और शेयर बेचकर ज्यादा पैसे जुटाए जाएंगे.

विज्ञापन

रिटेल निवेशक कैसे करें सब्सक्रिप्शन?

  • अगर आप आम रिटेल निवेशक हैं और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ओएफएस में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसका बहुत आसान तरीका है.
  • सबसे पहले अपना ट्रेडिंग या डीमैट अकाउंट खोलें, आप किसी भी ब्रोकर (जीरोधा, एंजेल, अपस्टॉक्स या कोई बैंक) से अपना डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं.
  • लॉगिन करने के बाद आपको ओएफएस सेक्शन या कॉर्पोरेट एक्शन वाला ऑप्शन ढूंढना है. वहां जाकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नाम सर्च कर लीजिए और क्लिक करें.
  • अब सबसे जरूरी बात, कैटेगरी में “रिटेल” चुनना है, क्योंकि ये रिटेल वाले दिन सिर्फ आम निवेशकों के लिए है. फिर आपको कितने शेयर चाहिए और कितने प्राइस पर, वो डालना होगा.
  • प्राइस को फ्लोर प्राइस यानी सबसे कम तय कीमत पर या उससे ऊपर डाल सकते हैं, नीचे नहीं डाल सकते.
  • इसके बाद बिड कर दीजिए, इसके लिए पैसे अकाउंट में पहले से होने चाहिए.
  • अगर अलॉटमेंट मिला तो शेयर आपके डीमैट में आ जाएंगे.
  • बिड करने से पहले सारे डिटेल्स जैसे कितने शेयर, कितने दाम पर, अच्छे से चेक कर लें. सब ठीक लगे तो सबमिट कर दें. उसके बाद एक छोटा-सा ऑथराइजेशन प्रोसेस होगा, वो पूरा करते ही सब्सक्राइब हो जाएगा.

लेकिन याद रखें, ट्रेडिंग अकाउंट में पहले से ही बैंक में पर्याप्त पैसे होने चाहिए, वरना सब्सक्रिप्शन रिजेक्ट हो जाएगा.

रिटेल वाले एक से ज्यादा बिड भी कर सकते हैं, यानी अलग-अलग प्राइस पर या अलग-अलग क्वांटिटी में. बस शर्त ये है कि जितने का बिड कर रहे है, उतना पैसा अकाउंट में होना चाहिए. जितनी ज्यादा बिड लगाएंगे, अलॉटमेंट मिलने का चांस भी उतना बढ़ जाता है.

अगर ओएफएस में बहुत ज्यादा बिड लग गई यानी ओवरसब्सक्रिप्शन हो गया तो हो सकता है आपको उतने शेयर नहीं मिलें जितने आपने मांगे थे. ऐसे में बाकी के पैसे अपने आप आपके अकाउंट में वापस आ जाएंगे, बिल्कुल आईपीओ की तरह. इसलिए घबराने की कोई बात नहीं, जो पैसा बचा होगा वो अगले दिन से ही इस्तेमाल कर सकते है. दिन भर में आप अपनी बिड्स को जितनी बार चाहो बदल सकते है, कितनी भी बार बढ़ा-घटा सकते है, इसकी कोई लिमिट नहीं है.

विज्ञापन

बैंक के शेयर्स का हाल

सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी हिस्सेदारी 5 प्रतिशत तक बेचना चाहती है ताकि बैंक पब्लिक शेयरहोल्डिंग के न्यूनतम नियमों में फिट हो जाए. अब सरकार ने ग्रिन शू ऑप्शन भी इस्तेमाल करने का फैसला किया है, यानी अगर आम निवेशकों (रिटेल) का हिस्सा भी पूरी तरह भर गया तो कुल 6 प्रतिशत हिस्सा बेचा जाएगा. इससे बैंक के नियमों की पालना हो जाएगी और बाजार में ज्यादा शेयर मौजूद होंगे. ओएफएस के बाद सरकार की होल्डिंग बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 79.6 फीसदी से लेकर 73.6 फीसदी हो जाएगी. ओएफएस का फ्लोर प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर फिक्स्ड किया गया है. इस बैंक का शेयर 2025 में 10.5 फीसदी चढ़ा है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर मंगलवार को मामूली बदलाव के साथ 57.61 रुपये पर बंद हुए थे. आज बुधवार को सेंसेक्स पर इस बैंक के शेयर 1.93% की गिरावट के साथ 2:08 मिनट पर 56.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

पहाड़ों के इन दो पत्तों में बसती है श्रद्धा और परम्परा! जानें इनकी खासियत

इफ्तार स्पेशल रेसिपी! रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट

पहाड़ों का अनोखा रिवाज! जानें क्यों यहां एक नहीं दो बार किया जाता है जनेऊ?

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल