Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियर
फरवरी में है परीक्षा, एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, चेक करें डिटेल

GATE 2024 Admit Card: फरवरी में है परीक्षा, एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, चेक करें ये डिटेल्स

Written by:
Last Updated:

IISC GATE 2024 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में है. फरवरी में होने वाली गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए गेट परीक्षा एडमिट कार्ड में कुछ डिटेल्स जरूर चेक कर लें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (IISC GATE 2024 Admit Card). गेट परीक्षा का फुल फॉर्म ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग है. राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के जरिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज के विभिन्न विषयों की अंडर ग्रेजुएट स्तर की समझ का असेसमेंट किया जाता है. गेट 2024 एडमिट कार्ड gate2024.iisc.ac.in पर जारी होने वाले हैं.

IISC GATE 2024 Admit Card गेट 2024 एडमिट कार्ड में अपने नाम की स्पेलिंग जरूर चेक कर लें

गेट का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु द्वारा किया जाता है. गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को होगी (GATE 2024 Date). गेट 2024 एग्जाम स्कोर के आधार पर IIT समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज के मास्टर्स और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाता है. गेट 2024 एडमिट कार्ड में कुछ चीजें चेक करना जरूरी है.

विज्ञापन

GATE 2024 Admit Card: गेट 2024 एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?
गेट 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को कुछ चीजें अनिवार्य रूप से चेक कर लेनी चाहिए. गेट 2024 एडमिट कार्ड में कोई भी गलती होने पर परीक्षा से पहले उसे सुधरवा लें.

1- उम्मीदवार का नाम- गेट 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और उनके माता-पिता के नामों की स्पेलिंग सही होनी चाहिए.

2- पेपर कॉम्बिनेशन- सभी उम्मीदवारों को गेट 2024 एडमिट कार्ड में दर्ज पेपर कॉम्बिनेशन अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए.

विज्ञापन

3- उम्मीदवार की फोटो- गेट 2024 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की सही, नई और स्पष्ट फोटो लगी होनी चाहिए. फोटो गलत होने पर एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

4- उम्मीदवार का हस्ताक्षर- गेट 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का सिग्नेचर यानी हस्ताक्षर सही होना चाहिए.

5- गेट 2024 परीक्षा केंद्र- गेट एडमिट कार्ड पर दर्ज एग्जाम सेंटर व अन्य डिटेल्स भी सावधानीपूर्वक चेक कर लें.

GATE 2024 Admit Card: गेट 2024 परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?
गेट 2024 परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मिल जाएगी. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि गेट परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ही एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो आईडी कार्ड भी ले जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि फोटो आईडी कार्ड वही हो, जिसकी जानकारी आपने गेट परीक्षा फॉर्म भरते समय दर्ज की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
दिसंबर में हुई थी परीक्षा, आ गई आंसर की, तुरंत करें डाउनलोड

10वीं और 12वीं परीक्षा अलग-अलग राज्यों से पास करने पर नीट दे सकते हैं?

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल