Trending:
होमताजा खबरcrime
बर्थडे पार्टी में पहुंचा पुराना दुश्‍मन, 4 नाबालिगों ने ली युवक की जान

बर्थडे पार्टी में पहुंचा पुराना दुश्‍मन, 4 नाबालिगों ने ली युवक की जान, 48 घंटे में सुलझी केस की गुत्‍थी

Last Updated:

बुध विहार में राजा उर्फ मंगल सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 48 घंटे में अनीश झा और चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया, दो चाकू और बीयर की बोतल बरामद की गई.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली के रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले को पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर सुलझाने में सफलता हासिल की है. इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि चार नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, एक बीयर की बोतल और आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए हैं.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह घटना 22 और 23 फरवरी 2026 की रात के बीच हुई थी. जे जे कॉलोनी, सेक्टर 24, बुध विहार में राजा उर्फ मंगल सिंह नाम के 25 वर्षीय युवक पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया. हमलावर चाकू और बीयर की बोतल से लैस थे. हमले में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

घटना के बाद बुध विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 79/26 दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी प्रशांत विहार रामफूल मीणा की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम में कई पुलिस अधिकारी और स्टाफ को शामिल किया गया ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके.

जांच के दौरान मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की. इसके बाद सोनीपत, पानीपत और हरिद्वार समेत कई जगहों पर लगातार छापेमारी की गई.

विज्ञापन

आखिरकार 24 फरवरी 2026 को पुलिस ने अनीश झा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह बुध विहार फेज 2 का रहने वाला है और उसकी उम्र 19 साल बताई गई है. इसके अलावा चार नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे शाहबाद डेयरी में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे. बाद में बुध विहार में उनकी मुलाकात राजा से हुई, जहां पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद बढ़ गया.

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि 20 फरवरी को मृतक और एक आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें आरोपी की पिटाई हुई थी और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला करने की योजना बनाई.

आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए. बीयर की बोतल पहले ही एफएसएल टीम द्वारा मौके से जब्त कर ली गई थी. पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी स्नैचिंग और चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुका है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

About the Author

Anoop Kumar Mishra
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to forces such as CRPF, BSF and CISF. He has over two decades of reporting and has worked with prestigious news organisations such as Dainik Jagran, Dainik Bhaskar and Zee Media. During his stint at reporter, he has extensively covered aviation sector and has also tracked crime in Delhi. Some major crime stories he has covered is Nirbhaya Gangrape, the serial killing near Tihar, a series on which is recently aired on Netflix. He has also covered Delhi serial blast in 2008 apart from various elections. He has also coveted the anti corruption movement lead by Anna Hazare and Arvind Kejriwal which later lead to the formation of Aam Aadmi Party, which went on to rule Delhi. In aviation, his biggest story was about former President Abdul Kalam being frisked at Delhi airport. The story created huge uproar and the government had to apologise in the Parliament.
Assistant Editor
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल