Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरएजुकेशन
CBSE परीक्षा में सिलेबस के बाहर से सवाल आने पर क्या करें? काम आएंगे ये टिप्स

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सिलेबस के बाहर से सवाल आने पर क्या करें? काम आएंगे ये टिप्स

Written by:
Last Updated:

CBSE Out Of Syllabus Questions: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हर विषय का पेपर बहुत सोच-विचार कर और कई लोगों से सलाह लेकर बनाया जाता है. लेकिन उसके बावजूद कई बार पेपर में छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं. अगर आप सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के स्टूडेंट हैं और पेपर में कोई सवाल आउट ऑफ सिलेबस आ गया है तो जानिए आप क्या कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (CBSE Out of Syllabus Questions). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देश के साथ ही विदेशों में भी आयोजित की जाती है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के हर विषय का पेपर बहुत ध्यान से और NCERT सिलेबस के आधार पर तैयार किया जाता है. लेकिन उसके बावजूद कई बार पेपर बनाने वालों से भूल हो जाती है और उसमें सिलेबस के बाहर के कुछ सवाल भी आ जाते हैं.

CBSE Paper Analysis शिक्षकों को हर पेपर का रिव्यू देना होगा

विज्ञापन

बात सीबीएसई, यूपी, राजस्थान, एमपी, बिहार बोर्ड परीक्षा की हो या अन्य परीक्षाओं की, उनके पेपर में आउट ऑफ सिलेबस या गलत सवाल आ जाना आम बात है (CBSE Board Exam 2024). किसी भी परीक्षा में कोई गलत सवाल आ जाने पर स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं. उसे पढ़ने, समझने और उसका जवाब सोचने में उनका काफी वक्त बर्बाद हो जाता है. अगर आप सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं और किसी पेपर में आउट ऑफ सिलेबस सवाल आ गया है तो जानिए इस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2024: गलत सवाल आने पर क्या करें?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के किसी भी पेपर में गलत या सिलेबस से बाहर का प्रश्न पूछे जाने की स्थिति में परीक्षार्थी को उसकी जानकारी पर्यवेक्षक को देनी चाहिए. इसके बाद पर्यवेक्षक सीबीएसई को मेल करेंगे. इसके आधार पर बोर्ड नई मार्किंग स्कीम तैयार करेगा. बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स अकसर सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे जाने का आरोप लगाते हैं. आमतौर पर ऐसा होने की स्थिति में स्टूडेंट्स या अभिभावक गलत सवाल की जानकारी बोर्ड को देते थे.

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2024: टीचर्स को बनानी होगी रिव्यू रिपोर्ट
इस साल सीबीएसई बोर्ड ने इस तरह के आरोपों से बचने के लिए नई व्यवस्था तैयार की है. अब 10वीं, 12वीं के शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से मार्किंग स्कीम बनाई जाएगी. जिस दिन जिस विषय का एग्जाम होगा, उसी दिन पेपर खत्म होते ही टीचर्स को प्रश्न पत्र की समीक्षा रिपोर्ट तैयार करके भेजनी होगी. इस रिपोर्ट में उन्हें बताना होगा कि पेपर कैसा था, पेपर में कोई गलती थी या नहीं, प्रिंट की गुणवत्ता कैसी थी, पाठ्यक्रम के बाहर के प्रश्न थे या नहीं आदि.

ये भी पढ़ें:
बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे 95% अंक, बनेंगे टॉपर, मम्मी-पापा ऐसे करें मदद

विज्ञापन

190 सवाल, 200 अंक, एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा पैटर्न क्या है?

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
और पढ़ें

फोटो

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

पहाड़ों के इन दो पत्तों में बसती है श्रद्धा और परम्परा! जानें इनकी खासियत

इफ्तार स्पेशल रेसिपी! रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट

पहाड़ों का अनोखा रिवाज! जानें क्यों यहां एक नहीं दो बार किया जाता है जनेऊ?

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल