TMC सांसद नुसरत जहां ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लोगों ने किया ट्रोल
TMC सांसद नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) इंस्टाग्राम पर ट्रोल हो गई हैं.
बांग्ला एक्ट्रेस से TMC सांसद बनीं नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. बीते दिनों पूर्व विदेश मंत्री सुषमा के निधन के दौरान नुसरत ने अपनी हनीमून तस्वीरें शेयर की थीं तो लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और हर बार की तरह इस बार भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. इन तस्वीरों को देखकर मालूम होता है कि वो इन दिनों अपना हनीमून इंजॉय कर रही हैं लेकिन लगता है लोगों का नुसरत के हनीमून की तस्वीरें रास नहीं आ रही हैं.
कुछ समय पहले शेयर की गई तस्वीरों में नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ रोमैंटिक डिनर डेट पर दिख रही थीं. वहीं अब उन्होंने सिर्फ अपनी ही तस्वीरें शेयर की हैं, इस तस्वीरों में ब्लैक ड्रेस पहने नुसरत काफी खूबसूरत दिख रही हैं. हालांकि कई लोगों उनके लुक पर बांग्ला में निगेटिव कमेंट्स किए हैं. वहीं एक यूजर ने उन्हें संसद के कामों की भी याद दिलाई. इस यूजर ने लिखा 'पार्लियामेंट भी चली जाया करो'. वहीं कई यूजर्स ने उनकी सर्जरी को लेकर भी ट्रोल किया है.
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
बता दें कि बीते दिनों नुसरत अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हनीमून मनाने पहुंची थीं. उन्होंने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं. निखिल के साथ तस्वीरों के अलावा नुसरत ने एक बच्चे के साथ भी तस्वीर ली थी. ये तस्वीर भी लोगों को खूब पसंद आई थी.
पति के साथ शेयर की तस्वीरें
बता दें कि नुसरत ने 19 जून को कोलकाता के जाने-माने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी. शादी के बाद वो लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर संसद पहुंची थीं तो लोग उन्हें देखते ही रह गए थे. जिसके बाद उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया था. इस फतवे का जवाब देते हुए नुसरत ने कहा था कि 'मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं. मैं अब भी मुस्लिम हूं. उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं'.
ये भी पढ़ें- 'कुली नंबर 1' से वरुण धवन- सारा अली खान का फर्स्ट लुक हुआ लीक, Photo Viral
