Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरentertainmentबॉलीवुड
राज-3 में बिपाशा से मैं कहीं भी नहीं पिछड़ी: ईशा गुप्ता

राज-3 में बिपाशा से मैं कहीं भी नहीं पिछड़ी: ईशा गुप्ता

Last Updated:

फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी अगली फिल्म 'राज 3' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मुम्बई। फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी अगली फिल्म 'राज 3' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। वह इस फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बसु की उपस्थिति को लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हैं और वह अपने स्थान को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।


विज्ञापन

ईशा ने कहा, "मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं और मुझे पता है कि मैं आज कहां हूं। मैं अपनी तुलना बिपाशा से नहीं करना चाहती। बावजूद इसके कि हम साथ काम कर रहे है, मैं आश्वस्त कर दूं कि मैं उनसे कहीं भी नहीं पिछड़ी।"


विज्ञापन

विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ईशा यह स्वीकारती हैं कि इमरान और बिपाशा के इस फिल्म में होने से उनपर दबाव बढ़ गया।


उन्होंने कहा, "बिपाशा और इमरान के होने से मेरे ऊपर एक दबाव था लेकिन इसके अलावा मैं ज्यादा परवाह नहीं करती क्योंकि बिपाशा बिपाशा हैं और पूरा देश उन्हें पहचानता है। मैं अभी तक अचम्भे में हूं कि लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया है।" इसके अलावा ईशा का कहना है कि वह फिल्मों में अलग-अलग भूमिका करने जा रही हैं। चाहे वो छोटी हो या बड़ी।

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

'उनके शो में आधा पंजाब बसा है', सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, डायरेक्टर के अपहरण का लगा आरोप

आशा भोसले का वो हिट गाना, शशि कपूर की हीरोइन के लिए बन गया था मुसीबत

शादी वाले सीन से कांप गए थे विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाते वक्त लगा था डर

'खुद को आर्टिस्ट कहना बनावटी लगता है', इमेज को लेकर कोंकणा सेन के बेबाक बोल

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल