Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनोरंजन
क्या फिल्मों से संन्यास लेकर नेटफ्लिक्स पर ही दिखेंगी राधिका आप्टे, क्या है मामला?

क्या फिल्मों से संन्यास लेकर नेटफ्लिक्स पर ही दिखेंगी राधिका आप्टे, क्या है मामला?

Last Updated:

राधिका आप्टे की रिलीज़ हुई पिछली तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर ही आई हैं और हाल ही में पैडमैन को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

कुछ दिनों से अभिनेत्री राधिका आप्टे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और कई लोग उन्हें 'नेटफ्लिक्स क्वीन'कह रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें 'ओमनीप्रेजे़ंट' कह रहे हैं. इस सारे फसाद की जड़ है राधिका आप्टे की फिल्मों का नेटफ्लिक्स पर होना.

राधिका आप्टे को नेटफ्लिक्स की क्वीन माना जा रहा है


विज्ञापन

इसकी शुरुआत इस साल 'लस्ट स्टोरीज़' की रिलीज़ के साथ हुई. लस्ट स्टोरीज़ में राधिका ने एक ऐसी टीचर का रोल निभाया था जो अपने स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाती है और फिर उसे स्टॉक करती है. इस कहानी में राधिका किसी मानसिक रोगी की तरह लगती हैं.


विज्ञापन

इसके बाद राधिका की अगली फिल्म या वेब सीरीज़ भी नेटफ्लिक्स पर ही दिखाई दी. 'सेक्रेड गेम्स' में एक रॉ एजेंट के रोल में राधिका को दर्शकों को देखा जो पहले ही सीज़न में मारी जाती है. राधिका इसके बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'घोल' में नज़र आईं जो एक हॉरर सीरीज़ थी और इस के केंद्र में राधिका ही थी.


राधिका को नेटफ्लिक्स का पर्याय माना जा रहा है


लगातार तीन नेटफ्लिक्स फिल्मों में राधिका के आने से लोगों ने उन्हें 'नेटफ्लिक्स क्वीन' कहना शुरु कर दिया और हद तो तब हो गई जब राधिका की फिल्म 'पैडमैन' भी नेटफ्लिक्स पर आ गई. नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप चार सीरीज़ में राधिका आप्टे का होना एक संयोग था लेकिन ये कुछ ऐसा है जैसे किसी फ्राइडे सलमान खान की ही तीन फिल्मों का एकसाथ रिलीज़ हो जाना.





राधिका ने न्यूज़ 18 हिंदी से बातचीत के दौरान कहा,"मैं जानती हूं कि लोग इस बारे में बातें कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर मेरा मज़ाक भी किया जा रहा है लेकिन मैं इससे खुश हूं. नेटफ्लिक्स एक अलग यूनिवर्स है और इस यूनिवर्स की क्वीन बनकर मैं खुश हूं."


वो आगे जोड़ती हैं,"नेटफ्लिक्स पर 'छा जाना' मुझे अच्छा लग रहा है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं मेनस्ट्रीम सिनेमा से संन्यास लेने वाली हूं. ये एक विचित्र संयोग है कि मेरी दो फिल्में एकसाथ नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं."




राधिका बताती हैं कि पहले वो सिर्फ 'सेक्रेड गेम्स' का ही हिस्सा थीं जो नेटफ्लिक्स के लिए बनाया जा रहा था और इसके अलावा 'लस्ट स्टोरीज़' और 'घोल' एक फीचर फिल्म की तरह बनाई जानी थी. लेकिन इन फिल्मों से अचानक नेटफ्लिक्स के जुड़ जाने से इन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया और राधिका नेटफ्लिक्स पर छा गईं.


राधिका आप्टे का मानना है कि उनकी तैयार पड़ी फिल्म 'बाज़ार' की रिलीज़ के साथ ही उनके सिर से ये 'नेटफ्लिक्स क्वीन' का ताज उतर जाएगा लेकिन तब तक वो इस पूरे फेज़ को इंजॉय कर रही हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

'उनके शो में आधा पंजाब बसा है', सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, डायरेक्टर के अपहरण का लगा आरोप

आशा भोसले का वो हिट गाना, शशि कपूर की हीरोइन के लिए बन गया था मुसीबत

शादी वाले सीन से कांप गए थे विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाते वक्त लगा था डर

'खुद को आर्टिस्ट कहना बनावटी लगता है', इमेज को लेकर कोंकणा सेन के बेबाक बोल

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल