Trending:
होमताजा खबरहरियाणाझज्‍जर
दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल ने की आत्महत्या, 8 पेज के सुसाइड नोट में बताई वजह

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, 8 पेज के सुसाइड नोट में बताई वजह

Edited by:
Last Updated:

Suicide in Jhajjar: प्रवीण ने सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है कि उसने कब कब और कितने पैसे सूदखोरों और लेनदारों को दिए हैं. प्रवीण में सुसाइड नोट में पुलिस से उसके सारे पैसे अपने दो बच्चों को दिलवाने की गुहार लगाई है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

झज्जर. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सूदखोर और लेनदारों के दबाव में आत्महत्या कर ली. मृतक हेड कॉन्स्टेबल ने मरने से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. मामला बहादुरगढ़ शहर से सटे नया गांव का है. जहां सुबह के समय दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत प्रवीण नाम के शख्स ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. 28 वर्षीय प्रवीण फिलहाल राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा थाने में तैनात था.

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने घर में फंदा लगाकर दी जान.

विज्ञापन

मृतक प्रवीण के चाचा और भाई ने बताया कि प्रवीण का गांव के ही 3 लोगों के साथ पैसे का लेनदेन था. जिन्होंने प्रवीण को मोटे ब्याज पर पैसे दिए थे. हालांकि प्रवीण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह ज्यादातर पैसे वापस दे चुका था. लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों ने उस पर दबाव डालकर उसकी सारी जमीन अपने नाम करा ली. इतना ही नहीं उसका पुश्तैनी घर तक सूदखोरों ने अपने नाम करा लिया. जिसे खाली करने का दबाव अब आरोपियों की तरफ से बनाया जा रहा था.

विज्ञापन

जिसके चलते प्रवीण ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. प्रवीण ने अपने सुसाइड नोट में सात अन्य लोगों को भी उधार दिए पैसे वापस नहीं देने के आरोप लगाए हैं. जिनमें दिल्ली पुलिस का भी एक कर्मचारी शामिल है. जिसने प्रवीण के रिश्तेदारों को नौकरी लगवाने के एवज में 70 लाख रुपये प्रवीण से ले रखे हैं.

सुसाइड नोट में लिखा कितने पैसे सूदखोरों और लेनदारों को दिए
प्रवीण ने सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है कि उसने कब कब और कितने पैसे सूदखोरों और लेनदारों को दिए हैं. प्रवीण में सुसाइड नोट में पुलिस से उसके सारे पैसे अपने दो बच्चों को दिलवाने की गुहार लगाई है. परिजनों ने प्रवीण को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है. साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं. लेकिन आरोपी कब तक पुलिस गिरफ्त में आते हैं यह देखने वाली बात होगी.

About the Author

Rahul Mahajan
Rahul Mahajan has more than 9 years’ experience in the field of journalism. His hobbies are write story on Politics and sports. He is working as Senior Correspondent. You can also find Rahul at Facebook, Instagram and Twitter.
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल