कांगड़ा: 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम
Controversy over Women Death in Kangra: सोमवार को पंजाब से आए परिजनों ने 24 साल की जसविंदर कौर के शव (Dead Body) को ज्वाली-राजा का तलाब मार्ग पर रखा और जाम (Block) लगा दिया.
धर्मशाला. 24 साल की विवाहिता (Married Women) की संदिग्ध हालात में मौत (Death) के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले का है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को पंजाब (Punjab) से आए परिजनों ने 24 साल की जसविंदर कौर का शव को ज्वाली-राजा का तालात मार्ग पर समलाना चौक पर रखा और एक घंटे तक जाम लगा दिया. इस दौरान जाम लगाने वाले लोगों ने पुलिस (Himachal Police) के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की. पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया.
यह आरोप लगाए
परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले ससुराल ने जसविंदर का गला घोंट कर बेहोश किया और बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया. डीएसपी जवाली ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मायके पक्ष को समझाने की काफी कोशिश की. बाद में एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा भी मौका पर पहुंचे। काफी जदोजहद उपरांत जाम को खुलवाया गया. पुलिस मायके पक्ष के लोगों के बयान कलमबंद किए हैं.
ये है मामला
कांगड़ा जिले के ज्वाली (Jwali) के चलवाड़ा गांव में जसविंदर कौर की शादी हुई थी. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जसविंदर कौर को मारने (Murder allegation) का आरोप लगाया है. जसविंदर कौर के छोटे भाई दलवीर सिंह, दिलावर सिंह, छोटी बहन प्रियंका, छोटी बहन जसवीर कौर ने ससुरालियों आरोप लगाया कि कि उनकी बहन की शादी 7 अप्रैल 2019 को चलवाड़ा (ज्वाली) के प्रदीप सिंह पुत्र केसर सिंह से हुई थी. शुरू से ही ससुराल वाले उनकी बहन जसविंदर कौर को तंग करते और मारते थे और ससुराल पक्ष हमेशा दहेज की मांग करते थे.
कांगड़ा: मौके पर पुलिस और परिजन.
दो माह बाद लड़ाई झगड़ा-सरपंच
पठानकोट से मायके पक्ष से आए सरपंच प्रकाश सिंह और पंचायत सदस्य सुरिंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर की शादी प्रदीप के साथ हुई थी. उन्होंने कहा कि वह शादी को लेकर बिचौलिये थे और शादी का खर्चा भी उन्होंने ही किया था. क्योंकि बच्चे छोटे थे और अनाथ थे. उस समय ससुराल पक्ष की कोई भी मांग नही थी. लगभग दो महीने के बाद इनका लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया. बच्चे अपनी बहन से मिलने गए और इन्हें धक्के मारे गए.
दस दिन पहले जसविंदर ने लगाए थे आरोप
जसविंदर कौर 10 दिन पहले यहां आई थी और उसने बताया कि मुझे सास, जेठानी और पति मारते है और मुझे मारने की साजिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, इस सबंध में पुलिस ने 16 नवंबर को धारा- 498A, 306, 34-IPC के तहत थाना ज्वाली में पति प्रदीप सिंह पुत्र केसर सिंह, सास लिपि देवी, जेठानी नीलम देवी पर मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: कार हादसा: हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी, लव मैरिज के 5 दिन बाद उज़ड़ा सुहाग
IGMC में हुआ हिमाचल का तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट, पत्नी ने पति को दी किडनी
हिमाचल: जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
VIDEO: रोड़ रेज के चलते हाईवे-21 पर वाहन चालकों की दबंगई, चले लात-घुसे
हिमाचल: सुंदरनगर के बाद सरकाघाट में फेसबुक ID हैककर ठगी की कोशिश
22 साल के जालसाज ने डुप्लीकेट सिम कार्ड से खाते से उड़ाए थे 33 लाख, गिरफ्तार
