Trending:
होमताजा खबरझारखंडपलामू
कुख्यात नक्सली अनिल भुइयां ने किया सरेंडर, झारखंड पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

कुख्यात नक्सली अनिल भुइयां ने किया आत्मसमर्पण, झारखंड पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

Last Updated:

सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार का कहना है कि पिछले कई माह से अनिल भुइयां के पीछे पुलिस पड़ी हुई थी. तब जाकर इसने आत्मसमर्पण किया है. राज्य सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाला लाभ अनिल भुइयां को दिया जाएगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नील कमल
पलामू. नक्सली संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां उर्फ प्रकाश जी उर्फ जयप्रकाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली कमांडर ने पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट के समक्ष आत्मसमर्पण किया. अनिल भुइयां का कई अपराधिक इतिहास रहा है. कई नक्सली वारदात में पलामू और गढ़वा पुलिस को उसकी तलाश थी.

पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते अनिल भुइयां

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोकरा सिमरहट टोला निवाली कपिल भुइयां का पुत्र अनिल भुइयां (नक्सली) अपने घर छुट्टी में आया हुआ था. इन दिनों संगठन के कार्यकलाप से संतुष्ट नहीं था. यही वजह है कि आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. चैनपुर थाना क्षेत्र के कुकुरकोटा गांव में स्कॉर्पियो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने समेत कई कांडों में पुलिस को इसकी तलाश थी.

विज्ञापन

पुलिस लगी थी अनिल के पीछे
अनिल पिछले कई सालों से JJMP नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर के पद पर कार्य कर रहा था. झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और पलामू पुलिस के अथक प्रयास से प्रभावित होकर एसपी चंदन कुमार सिन्हा सीआरपीएफ 134 बटालियन सुदेश कुमार और सीआरपीएफ 172 बटालियन के समादेष्टा निपेंद्र कुमार सिंह के समक्ष आज अनिल भुइयां ने एक 315 देसी कट्टा के साथ आत्मसमर्पण किया है.

विज्ञापन

सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार का कहना है कि पिछले कई माह से अनिल के पीछे पुलिस पड़ी हुई थी. तब जाकर इसने आत्मसमर्पण किया है. राज्य सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाला लाभ अनिल भुइयां को दिया जाएगा.

और पढ़ें

फोटो

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

पहाड़ों के इन दो पत्तों में बसती है श्रद्धा और परम्परा! जानें इनकी खासियत

इफ्तार स्पेशल रेसिपी! रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट

पहाड़ों का अनोखा रिवाज! जानें क्यों यहां एक नहीं दो बार किया जाता है जनेऊ?

और देखें

ताज़ा समाचार

झारखंड का मौसम पलटी मार रहा! बारिश ने ठंड लौटाई, रांची का तापमान पहुंचा 13°C

हिमाचल के कुल्लू में चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की अचानक मौत, परिवार में शोक

झारखंड में शादी से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप! 4 आरोपी गिरफ्तार

क्या छोटे विमानों के लिए चुनौती बन रहा है रांची और पटना से उड़ान भरना?

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत, ED की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल