Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरनॉलेज
इस भारतीय ने अकेले खत्म कर दिए थे कई जापानी बंकर, मिला था विक्टोरिया क्रॉस

इस भारतीय ने अकेले खत्म कर दिए थे कई जापानी बंकर, मिला था विक्टोरिया क्रॉस

Last Updated:

1947 में भारत की आजादी (Indian Independence) के बार ज्ञान सिंह भारतीय सेना में आ गए. उन्हें 11 सिख रेजीमेंट मिली. ज्ञान सिंह ने भारत-चीन के बीच हुए 1962 के युद्ध में भी हिस्सा लिया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश इंडियन आर्मी (British Indian Army) के भारतीय जवानों की वीरता के एक से बढ़कर एक किस्से हैं. ऐसा ही एक किस्सा है नायक ज्ञान सिंह का. मई 1944 में तब असम के हिस्सा रहे कोहिमा (अब नगालैंडा की राजधानी) में ब्रिटिश इंडियन आर्मी और जापानी सैनिकों के बीच एक भयानक युद्ध लड़ा गया था जिसमें नायक ज्ञान सिंह ने अपने शौर्य और साहस से जापानी सैनिकों को बुरी तरह परास्त किया था.

ब्रिटिश सरकार ने ज्ञान सिंह के इस पराक्रम को अद्वितीय मानते हुए उन्हें विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया.


विज्ञापन

आत्मघाती युद्ध कर रहे थे जापानी सैनिक

उस युद्ध की मुश्किल ये थी कि जापानी सैनिक अपनी विचित्र तरह की लड़ाकू स्टाइल के लिए जाने जाते थे. उनके युद्ध लड़ने के तरीके को आत्मघाती भी कहा जाता था. वो अपने शरीर पर बम बांधे हुए हुए दुश्मनों की तरफ बढ़ते थे और कई बार दुश्मन सेना की पूरी टुकड़ी एक बार में उड़ा दिया करते थे.

विज्ञापन


जापान के लिए अहम थी ये लड़ाई 

ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट में ज्ञान सिंह की मौत के बाद लिखे गए श्रद्धांजलि लेख में कहा गया था कि अगर जापानी सैनिक ये लड़ाई जीत लेते तो जापान की पहुंच भारत के मैदानी इलाकों तक हो जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्हें पीछे हटना पड़ा. ज्ञान सिंह और उनकी रेजीमेंट इस बात को जानती थी कि अगर एक बार उन्होंने जापानी सैनिकों को यहां से पीछे धकेल दिया तो वो उन्हें फिर परास्त नहीं कर पाएंगे.


ज्ञान सिंह (बीच में)


फरवरी 1945 को ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने इरावादी नदी पार करके मिंज्ञान बंदरगाह पर पहुंचे जहां जापानियों का कब्जा था. नायक ज्ञान सिंह अपनी प्लाटून का नेतृत्व कर रहे थे. उनकी प्लाटून पूरी बटालियन में सबसे आगे चल रही थी.


उड़ाए कई बंकर

आगे बढ़ने पर जैसे ही छिपे बैठे जापानी सैनिकों ने मशीन गन से बुरी तरह फायर करना शुरू कर दिया. अपनी तरफ के घायल होते सैनिकों की संख्या देखकर ज्ञान सिंह तुरंत भांप गए कि क्या करना है. उन्होंने अकेले आगे बढ़कर दुश्मनों के बंकरों को उड़ाने की ठानी. उन्होंने अपने साथियों से कहा कि वो अकेले ही आगे बढ़ेंगे और अपने साथियों को उन्होंने कवर फायर करने के आदेश दिए जिससे उन्हें आगे बढ़ने में आसानी हो. इसके बाद ज्ञान सिंह ने जापानियों के खिलाफ वो लड़ाई लड़ी जो इतिहास बन गई. एक के बाद एक उन्होंने अकेले ही जापानियों के कई बंकर उड़ाए.


ज्ञान सिंह के इस पराक्रम से उनके कई सैनिकों की जान तो बच गई लेकिन वो खुद बुरी तरह घायल हो गए. लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के इलाज से इंकार करते हुए अपनी बटालियन के शीर्ष अधिकारियों से आगे बढ़ने की अनुमति मांगी.


टैंक में मौजूद जापानी सैनिक मार गिराए

ज्ञान सिंह अपनी प्लाटून के साथ आगे बढ़े ही थे कि सामने एक जापानी टैंक था जिसने उनकी प्लाटून की तरफ गोले दागने शुरू कर दिए. सिंह जानते थे कि इस टैंक को रोक देने का मतलब जीत पक्की थी.


ज्ञान सिंह ने अपने साथियों के साथ मंत्रणा की और उन्होंने तय किया कि वो किसी तरह छिप कर टैंक के पास पहुंचेंगे और टैंक पर मौजूद जापानी सैनिकों को मार गिराएंगे. काफी देर की मशक्कत के बाद उन्होंने अपना रास्ता तलाशा और टैंक के पास पहुंच टैंक पर मौजूद जापानी सैनिकों को खत्म कर दिया.




ज्ञान सिंह की इस लड़ाई के बाद बर्मा के इलाके में तकरीबन एक महीने तक जापानी सैनिकों और ब्रिटिश इंडियन आर्मी में फाइट चलती रही. और अंत जापानियों का कब्जा मध्य बर्मा से समाप्त हो गया.


कहा जाता है कि इस जीत में ज्ञान सिंह की लड़ाई का बेहद रोल था. ब्रिटिश सरकार ने उनके इस पराक्रम को अद्वितीय मानते हुए उन्हें विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया. ज्ञान सिंह को 16 अक्टूबर 1945 को किंग जॉर्ज VI ने बकिंघम पैलेस में सम्मानित किया.


भारत-चीन युद्ध में भी लिया हिस्सा

1947 में भारत की आजादी के बार ज्ञान सिंह भारतीय सेना में आ गए. उन्हें 11 सिख रेजीमेंट मिली. ज्ञान सिंह ने भारत-चीन के बीच हुए 1962 के युद्ध में भी हिस्सा लिया. पराक्रम की मिसाल कहे जाने वाले ज्ञान सिंह रिटायरमेंट के बाद जालंधर अपने घर वापस लौट गए. बाद में उन्होंने किसानी भी की. उनकी मृत्यु 6 अक्टूबर 1996 में हुई.

ये भी पढ़ें:


Budget 2020: कुसुम योजना को लेकर बड़ा ऐलान, सोलर पंप के लिए मिलेगा 60% पैसा!


Budget 2020: किसानों के लिए सरकार शुरू करेगी किसान रेल और उड़ान सेवा


बजट 2020: GST ऐतिहासिक फैसला, हाउसहोल्ड बजट में हर महीने बच रहा 4 फीसदी

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

गाज़ीपुर पीजी कॉलेज का देसी कटलेट, कुरकुराता स्वाद जो तुरंत मुंह में पिघल जाए!

और देखें

ताज़ा समाचार

अमेरिकी रेगिस्तान में 3500 किलोमीटर के दायरे में गाड़ियों की नो एंट्री क्यों?

नियोग से कितनी संतानें पैदा कर सकती थीं महिलाएं, कैसे तय होते थे पुरुष, नियम

किसके हाथ में NCERT वाली बात? कौन तय करता है बुक में क्या लिखा जाएगा?

5000 प्रकाश वर्ष दूर स्पेस में तैरती मिली 'इंसानी खोपड़ी' जैसी यह चीज क्या है?

क्यों राष्ट्रपति भवन में नहीं रहना चाहते थे राजाजी, मानते थे इसको सफेद हाथी

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल