Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमध्य प्रदेश
इंदौर में अचानक फैली जहरीली गैस, मची-अफरा तफरी, अस्पताल में भर्ती लोग

इंदौर में अचानक फैली जहरीली गैस, मची-अफरा तफरी, दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती लोग

Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Indore News: इंदौर में जहरीली गैस का रिसाव होने की वजह से हड़कंप मच गया है. गैस फैलने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टियां भी होने लगीं. कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता/इंदौर

इंदौर में फैली जहरीली गैस

Indore News: मध्य प्रदेश का इंदौर देश के सबसे स्वच्छ सबसे शहरों में से एक माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह शहर अपनी दूसरे कारणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. पहले इंदौर में दूषित पानी ने कई लोगों की जिंदगियां खराब कीं. फिर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया. अब इसके बाद जहरीले गैस के सिलेंडर में लीकेज की खबर सामने आई है.

विज्ञापन

सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए लोग
इंदौर के रावजी बाजार थाने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. कई लोगों को सांस की तकलीफ और उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा हुआ सिलेंडर था, जिसे कबाड़ी ने काटा और उसके बाद ही तुरंत गैस फैल गई. इसके बाद आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

स्थिति पर है प्रशासन की नजर
सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़ियां और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन की तरफ से दावा किया गया है कि अभी स्थिति में कंट्रोल में है और कलेक्टर शिवम वर्मा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

व्यक्ति ने बताई आपबीती
राजा नाम के व्यक्ति ने बताया कि आंखों में जलन में हो रही है. वो बच्चे को हॉस्पिटल ले गए है. एक बड़ा लड़का उल्टी कर रहा है. एक घंटे से परेशान हो रहे हैं. पता नहीं कौन-सा केमिकल है. हम लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं. दो लोगों को अस्पताल लेकर गए हैं.

घरों से बाहर निकल आए लोग
बाद में ज्यादातर लोग रूमाल से मुंह ढके हुए दिखाई दिए. लोगों ने सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत की. अब ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति का जायजा लेने लगे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, एज लिमिट बढ़ी, कौन कर सकेगा अप्‍लाई?

स्टेशन पर मिला सिलेक्शन का मैसेज, खुशी से झूम उठा आयुष, सीधा पापा को लगाया फोन

और देखें

ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'बाउंस बैक प्लान' क्या, किसे चेहरा बनाएंगे राहुल?

हेलो... यहां नकली किन्नर! सूचना पर कार से पहुंचे 'असली', जमकर पीटा, उठा ले गए

Ground Report: PWD मंत्री के इलाके में 24 घंटे भी नहीं टिकी सड़क! उखड़वानी पड़ी

वाह सांसद जी! बेटे की शादी में जमकर थिरके खंडवा के MP, किया ऐसा डांस बाराती भी झूमे

स्टेशन पर मिला सिलेक्शन का मैसेज, खुशी से झूम उठा आयुष, सीधा पापा को लगाया फोन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल