Vastu Tips: घर पर भूलकर भी न लाएं ये चीजें, बर्बाद हो सकता है हंसता-खेलता परिवार
Ujjain News: दूसरों की चप्पलें न पहनें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सबसे पहले पैरों से ही नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. ऐसे में जब हम किसी और की चप्पलें पहनते हैं, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है.
उज्जैन. वास्तु शास्त्र मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा है. मान्यता है कि इसका पालन घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है. वास्तु शास्त्र में कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने पर हर व्यक्ति सुखी जीवन जी सकता है. अगर इनका पालन नहीं किया जाए, तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कई बार इंसान के जीवन में ऐसा समय आता है, जब वह व्यक्ति बुरी तरह परेशान हो जाता है. वो मुश्किल समय व्यक्ति को कमजोर कर देता है. उस समय इंसान बस यही सोचता है कि कब ये बुरा वक्त खत्म होगा और जीवन में खुशियां और शांति आएंगी लेकिन बुरा समय आने का कारण बहुत बार वास्तु दोष भी होता है. कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें घर पर लाने से वास्तु दोष लगता है. आइए जानते हैं, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से कि किन चीजों को घर पर भूल से भी नहीं लाना चाहिए.
उन्होंने लोकल 18 को बताया कि घर पर खाली बर्तन जैसे- कटोरी, गिलास या थाली, दूसरों के घर से लाना दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में गरीबी और धन की कमी हो सकती है. अक्सर हम किसी रिश्तेदार के यहां शादी या और कोई काम से जाते हैं. उस समय यह ध्यान रखें कि उसकी चप्पल न पहनें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले पैरों से ही निकलती है. ऐसे में जब हम दूसरों की चप्पल पहनते हैं, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर सकती है.
Vastu Tips: 4 बजे जागें या 10 बजे, सुबह उठते ही इन 5 चीजों को न देखें, पूरा दिन हो जाएगा बर्बाद!
न लाएं सुई या सिलाई का सामान
उन्होंने बताया कि दूसरों के घर से सुई या सिलाई का सामान लेना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में अशांति पैदा करता है. इससे परिवार की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है. वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों के घर से छाता लाना बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति के ग्रहों की स्थिति खराब हो जाती है और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. अगर भूलवश आप किसी का छाता अपने घर ले भी आए हैं, तो इसे घर के अंदर न लाएं. इस्तेमाल के बाद इसे तुरंत वापस कर दें.
खुशियां छीन लेना पुराना फर्नीचर
आचार्य आनंद भारद्वाज ने आगे बताया कि अक्सर हम पुराना फर्नीचर कहीं से खरीद लेते हैं लेकिन किसी के घर पर रखा हुआ फर्नीचर अपने यहां नहीं लाना चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिसके वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां छिन जाएंगी और आप बर्बादी के कगार तक पहुंच सकते हैं.
