Trending:
होमताजा खबरमध्य प्रदेशउज्जैन
Covid-19 : उज्जैन में टूट गयी एक परंपरा : कलेक्टर-एसपी ने देवी को चढ़ायी शराब

Covid-19 : जनता ने कहा कोरोना से बचना है तो देवी को शराब चढ़ाओ, कलेक्टर ने मान ली बात

Last Updated:

देवी मंदिर (durga temple) में कलेक्टर (collector) के यहां पूजा के बाद भैरव मंदिर में शराब का भोग लगाया गया .

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

उज्जैन.कोरोना रेड जोन (red zone) शहर उज्जैन (ujjain) में अब पूरा सरकारी अमला भगवान की शरण में हैं. कोरोना संक्रमण (corona infection) रोकने के तमाम उपायों के बीच कलेक्टर-एसपी ने  मंदिर पहुंचकर देवी को मदिरा (wine) चढ़ाई. परंपरा के मुताबिक मंदिर (temple) में सिर्फ चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर देवी को शराब का प्रसाद चढ़ाया जाता है. लेकिन इस बार ये परंपरा टूट गयी, क्या है इसकी वजह ये जानने के लिए खबर पढ़िए.

उज्जैन में कलेक्टर ने देवी को चढ़ायी शराब


विज्ञापन

लगातार 80 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी उज्जैन कोरोना के रेड जोन में है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बीमारी की रोकथाम के लिए दिन-रात एक किए हुए है. लेकिन संक्रमण काबू में नहीं आ रहा. अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन प्रशासन अब भगवान से प्रार्थना कर कोरोनावायरस से मुक्ति दिलाने के लिए पूजन पाठ कर रहा है. आज उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने चौबीस खंभा स्थित महालया और महामाया मंदिर में देवी को शराब चढ़ायी.उन्होंने उज्जैन शहर को महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की. इस मंदिर में साल में एक बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मदिरा चढ़ायी जाती है.


विज्ञापन

राजा विक्रमादित्य का किस्सा

किंवदंति है कि राजा विक्रमादित्य अपनी प्रजा को महामारी से बचाने के लिए चौबीस खंभा स्थित इस माता मंदिर में मदिरा चढ़ाकर पूजन अभिषेक करते थे. आज शहर में कोरोना महामारी का प्रकोप है. इससे जनता को बचाने के लिए उज्जैन कलेक्टर ने भी माता को शराब चढ़ाई. उनके साथ एसपी मनोज सिंह भी थे. कलेक्टर के यहां पूजा के बाद भैरव मंदिर में शराब का भोग लगाया गया .



परंपरा टूटने की ये है वजह

इस शहर और मंदिर के बारे में मान्यता है कि साल में सिर्फ एक बार चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के दिन जिला प्रशासन नगर पूजा करवाता है. इसमें देवी को मदिरा का प्रसाद चढ़ाया जाता है. लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ठीक नवरात्रि के पहले दिन 25 मार्च से देश में लॉकडाउन हो गया था. मंदिरों के पट बंद थे. इसलिए इस बार चैत्र नवरात्रि में नगर पूजा नहीं हो पाई थी. उसके बाद उज्जैन में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही गया. लोगों में ये अंधविश्वास गहरा गया कि इस बार पूजा न होने के कारण शहर पर विपत्ति आ गयी है. जनता लगातार प्रशासन से नगर पूजा कराने की मांग कर रही थी. प्रशासन ने जनता की आस्था का सम्मान किया और आज ये पूरा करा दी गयी.


ये भी पढ़ें-


Weather Update :कई ज़िलों में आज भारी बारिश का अनुमान,कल आ सकता है मॉनसून


लापरवाही : अशोक नगर में अस्पताल के बाहर खुले में फेंकी इस्तेमाल की गयी PPE किट

src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=RsMdel5oZwg&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

पहाड़ों के इन दो पत्तों में बसती है श्रद्धा और परम्परा! जानें इनकी खासियत

इफ्तार स्पेशल रेसिपी! रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट

पहाड़ों का अनोखा रिवाज! जानें क्यों यहां एक नहीं दो बार किया जाता है जनेऊ?

और देखें

ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'बाउंस बैक प्लान' क्या, किसे चेहरा बनाएंगे राहुल?

हेलो... यहां नकली किन्नर! सूचना पर कार से पहुंचे 'असली', जमकर पीटा, उठा ले गए

Ground Report: PWD मंत्री के इलाके में 24 घंटे भी नहीं टिकी सड़क! उखड़वानी पड़ी

वाह सांसद जी! बेटे की शादी में जमकर थिरके खंडवा के MP, किया ऐसा डांस बाराती भी झूमे

स्टेशन पर मिला सिलेक्शन का मैसेज, खुशी से झूम उठा आयुष, सीधा पापा को लगाया फोन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल