Trending:
होमताजा खबरदेश
एक और प्रवासी मजदूर की मौत, चिलचिलाती धूप में कोलकता से ओडिशा जा रहा था पैदल

एक और प्रवासी मजदूर की मौत, चिलचिलाती धूप में कोलकता से ओडिशा जा रहा था पैदल

Last Updated:

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर (Migrant Worker) को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

कोलकाता. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में इन दिनों लॉकडाउन लागू है. लिहाजा देश के कई हिस्सों में प्रवासी मजदूर (Migrant Worker) फंस गए है. सरकार ने इन्हें वापस भेजने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है. लेकिन इसके बावजूद कई मजदूर पैदल वापस लौट रहे हैं. इसी दौरान कोलकात से ओडिशा लौट रहे एक मजदूर की मौत हो गई.

महाराष्ट्र में 20 लाख से अधिक प्रवासियों ने अपने राज्य वापस जाने के लिए पंजीकरण कराया है. सांकेतिक तस्वीर


विज्ञापन

बेहोश होकर गिर पड़ा, फिर हो गई मौत

लॉकडाउन के दौरान कोलकाता से ओडिशा के ककाटपुर स्थित अपने मूल निवास स्थान, पैदल लौट रहे 56 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक यहां रास्ते में शुक्रवार को बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ये जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर जलेश्वर के पास लक्ष्मणनाथ जांच द्वार से गुजरने के बाद वह अचानक बेहोश हो गया.

विज्ञापन


पैदल लौट रहा था गांव

पुलिस ने बताया कि श्रमिक को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बंगाल से पुरी जिले में ककाटपुर स्थित अपने पैतृक गांव पैदल ही लौट रहा था. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव भेजा जाएगा.


मजदूरों को आश्रय दें

केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सड़कों और रेलवे पटरियों पर प्रवासी मजदूरों को देखने पर वे उन्हें खाना और आश्रय मुहैया करायें और यह सुनिश्चित करें कि वे अपने गंतव्य तक विशेष ट्रेनों में जा सकें. सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, रेलवे ट्रैक और ट्रकों में प्रवासी मजदूर जाते हुए दिख रहे हैं.

src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=wCq0XXjBIXM&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">


ये भी पढ़ें:


कोरोना मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें


जानिए बिना राशन कार्ड वालों को कैसे मुफ्त में मिलेगा 5 किलो अनाज और चावल!

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

हेलो पापा एक्सीडेंट... भोपाल से गोवा बर्थडे मनाने गए परिवार की थार से टक्कर

इंदौर में अचानक फैली जहरीली गैस, मची-अफरा तफरी, अस्पताल में भर्ती लोग

कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, पीएम विश्वकर्मा योजना की गूंज

उज्जैन के चरक भवन में अंधेरा! एक घंटे तक इलाज ठप, बिजली गई तो जनरेटर भी फेल

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल