Trending:
होमताजा खबरदेश
कांग्रेस का हमला-सुब्रमण्यन का हटना हैरानी नहीं, मोदी सरकार में वित्तीय विशेषज्ञ परेशान

कांग्रेस का हमला-सुब्रमण्यन का हटना हैरानी नहीं, मोदी सरकार में वित्तीय विशेषज्ञ परेशान

Last Updated:

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार में कोलोसोल इकोनॉमिक मिसमैनेजमेंट, ढुलमुल आर्थिक सुधारों और वित्तीय अव्यवस्था के कारण वित्तीय विशेषज्ञ परेशान हैं.’

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस सरकार के व्यापक आर्थिक कुप्रंधन के कारण वित्तीय विशेषज्ञ परेशान हैं और इसको देखते हुए सुब्रमण्यन का हटना हैरानी की बात नहीं है.

Arvind Subramanian PTI


विज्ञापन

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार में कोलोसोल इकोनॉमिक मिसमैनेजमेंट, ढुलमुल आर्थिक सुधारों और वित्तीय अव्यवस्था के कारण वित्तीय विशेषज्ञ परेशान हैं.’


विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से अरविंद पनगढ़िया और रिजर्व बैंक के गर्वनर पद से रघुराम राजन के हटने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन का इस्तीफा हैरानी की बात नहीं है.’




सुब्रमण्यन वित्त मंत्रालय छोड़ रहे हैं और वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों  की वजह से अमेरिका लौट रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी.


अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'कुछ दिन पहले मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार मुझे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिले थे. उन्होंने मुझे बताया कि वह अपनी पारीवारिक जिम्मेदारियों के चलते निभाने के लिए वापस अमेरिका जाना चाहते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफा की की वजहें निजी हैं, लेकिन उनके लिए काफी अहम हैं. उन्होंने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा और मुझे उनके इस्तीफे को स्वीकार करना ही पड़ा.'


सुब्रमण्यन को 16 अक्टूबर, 2014 को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी. 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था.


(इनपुट भाषा से)

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

चमक खो रहा है डायमंड, सोना-चांदी क्यों बन रहे निवेशकों की पहली पसंद?

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल