Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद 5300 के पार, जानें दिल्ली की हालत?

Corona Cases in India: देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद 5300 के पार, दिल्ली में 500 से ज्यादा केस

Last Updated:

Corona Cases in India: देश में कोरोना के एक्टिव मरीज 5364 हो गए, जिनमें से 4724 ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार, वर्तमान में 566 मरीज हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की तादाद शुक्रवार को 5364 पहुंच गई, जिसमें से 4724 मरीज ठीक भी हो गए. इसी तरह से दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई हैं. यहां वर्तमान में 562 कोविड-19 मरीज हैं. इसी तरह से गुजरात में कोरोना के 615 मरीज, कर्नाटक में 451 मरीज, केरल में 1679 मरीज और महाराष्ट्र में कोरोना 548 मरीज मिले हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान में 107, तमिलनाडु में 221, उत्तर प्रदेश में 205 और पश्चिम बंगाल में 596 कोरोना के एक्टिव मरीज मिले हैं.

देश में कोरोना के मामले काबू में हैं. फाइल फोटो

विज्ञापन

इस बीच, कर्नाटक के दावणगेरे में 65 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हो गई थी, वह कोरोना वायरस संक्रमित था. वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था. उसके निधन से बृहस्पतिवार तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संबंधित मौतों की संख्या सात हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 मई को दावणगेरे के सरकारी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई. कर्नाटक में जनवरी से अब तक सामने आए कोरोना के कुल मामले 700 से ज्यादा हो गए.

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी राज्यों को ऑक्सीजन, क्वॉरंटाइन वार्ड में बिस्तरों, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो और तीन जून को तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं.

बैठक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आपातकालीन प्रबंधन प्रतिक्रिया (ईएमआर) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों के प्रतिनिधियों तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक कोविड की वर्तमान स्थिति और तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित की गई थी.

सूत्रों के अनुसार, आईडीएसपी के अंतर्गत राज्य और जिला निगरानी इकाइयां इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर श्वसन बीमारी (एसएआरआई) पर बारीकी से नजर रख रही हैं. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “दिशानिर्देशों के अनुसार, एसएआरआई मामलों में भर्ती सभी मरीजों और पांच प्रतिशत आईएलआई मामलों के लिए परीक्षण की सिफारिश की जाती है और पॉजीटिव एसएआरआई नमूनों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाता है.”

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर मामले हल्के संक्रमण के हैं और घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा है. सूत्र ने कहा, “राज्यों को ऑक्सीजन, क्वॉरंटाइन वार्ड में बिस्तरों, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. उन्हें राजनीति और करंट अफेयर्स में विशेषज्ञता हासिल है. इसके अलावा वह क्रिकेट और आर्थिक जगत से संबंधित गतिविधियों में भी विशेष रुचि लेते हैं. राकेश लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स डेस्क पर भी काम कर चुके हैं. उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक) से पत्रकारिता में एम. फ़िल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर और दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्रियां हासिल की हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल