Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
कोरोना वायरस: डेंजर ज़ोन में है भारत, दोबारा लग सकता है लॉकडाउन- स्टडी

भारत में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर, दोबारा लग सकता है लॉकडाउन- स्टडी

Last Updated:

नोमुरा रिसर्च (Nomura Research) फर्म ने अपने अध्ययन में कहा है कि भारत उन 15 देशों में से है, जहां लॉकडाउन (Lockdown में दी जा रही ढील के चलते कोविड-19 (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है और इससे दोबारा लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लागू लॉकडाउन (Lockdown) में अब कई देशों में ढील दी जा रही है. इस बीच भारत में भी 1 जून से लॉकडाउन के पांचवें चरण (Lockdown) के बीच अनलॉकिंग (Unlock-1) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. वहीं अब एक स्टडी में कहा गया है कि भारत उन 15 देशों में से है जहां लॉकडाउन में दी जा रही ढील के चलते कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है और इससे दोबारा लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. यह दावा नोमुरा रिसर्च फर्म ने अपने एनालिसिस में किया है.

नोमुरा रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोरोना का सेकेंड वेव आने की पूरी आशंका है. प्रतीकात्मक


विज्ञापन

रिसर्च में लोगों की आवाजाही और मामलों की बढ़त को आधार बनाया गया है जिसके चलते नए मामले बढ़ सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमारे विजुअल टूल ने जो रिजल्ट दिये हैं, उसके अनुसार 17 देश ऐसे हैं, जहां अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया सही रास्ते पर यानी ऑन ट्रैक है और वहां कोरोना के दूसरे चरण यानी सेकेंड वेव के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 13 देशों में कोरोना के दोबारा लौटने की आशंका लग रही है और 15 देश ऐसे हैं, जहां सेकेंड वेव आने की पूरी आशंका है.'


विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील देने से ये दो परिस्थतियां पैदा हो सकती हैं

रिसर्च के अनुसार, लॉकडाउन में ढील देने से दो परिस्थतियां पैदा हो सकती हैं, पहली स्थिति को अच्छा बताया गया है और इसमें कहा गया है, 'अमेरिका जैसे देश में लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद लोगों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई और रोजाना मामलों में छिटपुट बढ़ोतरी के साथ व्यावसायिक सेवाएं शुरू हो गई हैं. जिसके चलते लोगों के भीतर भय का माहौल खत्म हुआ है और लोगों की आमद-रफ्त बढ़ रही है. जैसे-जैसे नए मामलों की संख्या में कमी आएगी लोगों के बीच पॉजिटिव फीडबैक जाएगा.'


वहीं दूसरी परिस्थिति है बुरी. जहां कोरोना कर्व फ्लैट नहीं हो रहा है और रोज नए मामले बड़ी संख्या में आ रहे हैं. ऐसे में लोगों के भीतर भय बना हुआ है और लोगों की आवाजाही बहुत कम हो रही है. गंभीर हालातों में कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है.


विश्लेषण के तहत 45 देशों को शामिल किया गया

रिपोर्ट में किये गये विश्लेषण के तहत 45 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें तीन समूह बनाए गए हैं. इसमें पहला है ऑन ट्रैक यानी सही रास्ते पर. दूसरा है चेतावनी यानी वार्निंग साइन और तीसरा है डेंजर जोन. भारत डेंजर जोन में है. भारत के साथ इंडोनेशिया, चिली और पाकिस्तान, स्वीडन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा सरीखे देश शामिल हैं. वहीं जिन देशों में परिस्थिति बेहतर बताई जा रही है उसमें फ्रांस, इटली और दक्षिण कोरिया शामिल हैं, जबकि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश चेतावनी यानी वार्निंग साइन श्रेणी में शामिल हैं.


यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब विभिन्न देश अपने यहां लागू लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं और लोग काम पर लौट रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी देशों से अपील की है, 'यह समय किसी भी देश के लिए सब कुछ खुला छोड़ देने का नहीं है.' भारत में 25 मार्च के बाद पहली बार 8 जून को सार्वजनिक स्थान जैसे धार्मिक स्थल, मॉल खोले गए जो सरकार के अनलॉक प्लान का हिस्सा हैं.

src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=oNUlv9bfisk&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">


src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=oNUlv9bfisk&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">


src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=oNUlv9bfisk&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">


src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=oNUlv9bfisk&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल