Australian Open: आलोचनाओं के बाद तय की गई वायु प्रदूषण सीमा, खेल रोकने का फैसला रेफरी के हाथ
लगातार आलोचनाओं के बाद आयोजकों ने मेलबर्न पार्क (Melbourne Park) शनिवार को पांच स्तरीय वायु गुणवत्ता रेटिंग जारी की.
सिडनी. ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के आयोजकों ने क्वालिफाईंग के दौरान जहरीले धुएं को लेकर कड़ी आलोचना के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता रेटिंग के मानक तय किये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कब खेल रोकना है.
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण मेलबर्न की वायु गुणवत्ता मंगलवार को दुनिया में सबसे खराब आंकी गयी थी तथा बुधवार को इसमें मामूली सुधार हुआ था. लोगों और उनके पालतू पशुओं को घर के अंदर ही रहने के लिये कहा गया था लेकिन इसके बावजूद वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वालिफाईंग मैच पूर्ववत होते रहे.
स्मॉक के कारण वॉर्म अप मैचों पर पड़ा असर
स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच (Dalila Jakupovic ) को लगातार खांसी के कारण मैच से हटना पड़ा जबकि ब्रिटेन के लियाम ब्राडी (Liam Broady) ने दावा किया कि कई खिलाड़ियों को अस्थमा का उपचार करवाना पड़ा. लगातार आलोचनाओं के बाद आयोजकों ने मेलबर्न पार्क के निगरानी केंद्रों द्वारा मापे गये प्रदूषकों के आधार पर शनिवार को पांच स्तरीय वायु गुणवत्ता रेटिंग जारी की.
रोजर फेडरर ने आयोजकों के इस फैसले का स्वागत किया है
अगर ‘पार्टिकुलेट मैटर रेटिंग’ (पीएम 2.5) 200 तक पहुंचता है तो खेल रोक दिया जाएगा. यदि यह 97 से 200 के बीच रहता है तो चिकित्सक और आयोजक इस पर विचार करेंगे कि क्या मैच जारी रखना चाहिए. मैच रेफरी को अगर लगता है कि खेल रोक देना चाहिए तो वह ऐसा कर सकता है. नियम सभी बाहरी कोर्ट पर लागू होगा जबकि ग्रैंडस्लैम के तीन एरेना में तभी तक खेल रोका जाएगा जब तक कि उन्हें छत से ढक नहीं दिया जाता.
रोजर फेडरर ने किया समर्थन
रोजर फेडरर ने इस फैसले को सही बताकर इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ' हमें प्लेयर मीटिंग में बताया गया कि ओलिंपिक और दूसरे बड़े खेलों में यह मारक 300 है जबकि हमारे लिए इसे 200 तय किया गया है. मुझे लगता है कि यह सुरक्षित होगा. सच कहूं तो मुझे अपनी उतनी फिक्र नहीं है जितनी की उन लोगों कि जो आग में फंसे हैं. हम दिनभर अंदर रहकर सिर्फ खेलने बाहर जाएंगे और फिर वापस जाएंगे. ऐसा नहीं कि हम पूरे समय के लिए बाहर फंस गए हैं.'
सानिया मिर्जा का शानदार कमबैक, वापसी करते ही जीता होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट
इस वीडियो को देख गुस्से में आए भारतीय फैंस, BCCI और गांगुली पर साधा निशाना
