Trending:
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
बिना फिजिकल SIM कार्ड के लॉन्च होगा Apple iPhone 14, जानें क्या है e-SIM तकनीक

बिना फिजिकल SIM कार्ड के लॉन्च होगा Apple iPhone 14, जानें क्या है e-SIM तकनीक

Last Updated:

iPhone 14 सीरीज में e-SIM देने के पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि कंपनी अपनी अगली सीरीज को पूरी तरह से वाटरप्रुफ बनाने में लगी है. यह कहा जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज को आप लंबे समय तक पानी में इस्तेमाल कर सकेंगे.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Apple iPhone 14 Launch Date: अभी तक चर्चा थी कति ऐपल कंपनी iPhone 15 सीरीज में फिजिकल सिम कार्ड सपोर्ट नहीं होगा. iPhone 15 सीरीज 2023 में लॉन्च की जाएगी. बिना सिमकार्ड स्लॉट के आने वाला iPhone 15 पहला फोन हो सकता है. अब पता चला है कि Apple iPhone 14 Series में सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा. Apple अपने नए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन में सिम कार्ड स्लॉट की जगह e-SIM ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाएगा. भारत में एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) और Jio तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां e-SIM सर्विस ऑफर करती हैं.

आईफोन के लिए नया अपडेट आया है.

विज्ञापन

Apple पहले भी ई-सिम फीचर वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है. कंपनी ने सबसे पहले e-SIM फीचर को iPhone XS और iPhone XS Max के लिए लॉन्च किया था. हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 13 Series में कंपनी ने फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के अलावा e-SIM का ऑप्शन दिया है. इस फोन में आप दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें एक फिजिकल और एक e-SIM कार्ड होगा. बताया जा रहा है कि नए iPhone 14 सीरीज में केवल e-SIM का ही ऑप्शन मिलेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बिना सिमकार्ड के ही होगी फोन से बात, ऐपल ला है रहा है e-SIM वाला iPhone

अब केवल e-SIM
चर्चा है कि Apple iPhone 14 सीरीज में केवल e-SIM सर्विस का ही ऑप्शन मिलेगा. हालांकि, iPhone 14 सीरीज का एक वेरिएंट SIM कार्ड स्लॉट के साथ आ सकता है. इस वेरिएंट को खास तौर पर उन टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए लाया जाएगा, जो e-SIM सर्विस मुहैया नहीं कराते हैं. iPhone 14 सीरीज में e-SIM देने के पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि कंपनी अपनी अगली सीरीज को पूरी तरह से वाटरप्रुफ बनाने में लगी है.

यह भी पढ़ें- Smartphone Tips: स्लो हो गया है स्मार्टफोन! स्पीड बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन

यह कहा जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज को आप लंबे समय तक पानी में इस्तेमाल कर सकेंगे.

क्या होता है ई-सिम (What is e-SIM)
भारत में रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ई-सिम की सुविधा दे रही हैं. ई-सिम को टेलीकॉम कंपनी के जरिए ओवर-द-एयर एक्टिवेट किया जाता है. ई-सिम (What is e-SIM) मोबाइल फोन में लगने वाला वर्चुअल सिम होता है. यह बिल्कुल फिजिकल सिम कार्ड की तरह की काम करता है. अगर आप ई-सिम के लिए एप्लाई करते हैं तो आपको फोन में किसी प्रकार का कार्ड नहीं डालना होता है.


About the Author

श्रीराम शर्मा
लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. वर्तमान में News18Hindi में न्यूज एडिटर के तौर पर कार्यरत. बिजनेस और साहित्य टीम का हिस्सा हैं. न्यूज18हिंदी से पहले Zee News, NDTV, डीडी न्यूज, दिल्ली प्रेस और दैनिक हिन्दुस्तान में विभिन्न विषयों पर काम किया. ऑल इंडिया रेडियो पर कृषि, पर्यावरण और साहित्य से संबंधित वार्ताएं प्रसारित. ईमेल आईडी shriram.sharma@nw18.com है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल