चार्जिंग पर फोन लगाकर भूल गए आप! चिथड़े-चिथड़े हो सकती है फोन की बैटरी, मना करने के बाद भी नहीं मानते लोग
स्मार्टफोन में विस्फोन ओवर चार्जिंग की वजह से होता है. अगर आप भी चार्जिंग में लगाकर फोन भूल जाते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.
नई दिल्ली. मोबाइल फोन यूजर्स अपने फोन को रात-रात भर चार्जिंग में लगाकर सो जाते हैं या फिर कई बार घंटों स्मार्टफोन चार्जिंग में लगा रहता है और यूजर्स भूल जाते हैं. अगर आपको इसके नुकसान की जानकारी नहीं है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा देर स्मार्टफोन के चार्जिंग में लगा रहने की वजह से बैटरी तो खराब होगी ही, साथ में इसमें विस्फोट भी हो सकता है और आपके फोन के चिथड़े-चिथड़े उड़ सकते हैं.
आपको बता दें आज के समय में मिलने वाले सभी स्मार्टफोन में ऑटोमेटिक चार्जिंग कट का फंक्शन होता है, जिससे आपका फोन एक बार 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद अपने आप ही चार्जिंग से कट जाता है, लेकिन जब ये ऑटोमेटिक सिस्टम किसी वजह से खराब हो जाता है, तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी में भयंकर विस्फोट होता है. इसलिए यहां हम आपके लिए स्मार्टफोन चार्ज करने के टिप्स लेकर आए हैं.
यह भी पढ़ें : नन्हें हाथ मोबाइल छोड़ने का नहीं लेते नाम, तो इन तरीकों से कर सकते हैं फोन को दूर
ऑटोमेटिक कट कैसे करता है काम
आज कल के स्मार्टफोन में ऐसी चार्जिंग सर्किट लगी होती है जो बैटरी 100% चार्ज होने के बाद सप्लाई लेना बंद कर देता है. वहीं ज्यादातर स्मार्टफोन्स में अब स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर लगा होता है और ये इतना स्मार्ट होता है कि मोबाइल बैटरी के फुल होने पर चार्जिंग बंद कर देता है और फिर जैसे ही बैटरी 90 परसेंट पर आती है तो फिर से चार्जिंग लेना शुरू कर देता है.
इस सबके होने के बावजूद आप कई बार फोन में विस्फोट की खबर पढ़ते हैं. आपको बता दें ऐसा तब होता है, जब ऑटोमैटिक चार्जिंग कट सिस्टम खराब हो जाता है और बैटरी अपनी कैपेसिटी से ज्यादा चार्ज होकर फूलना शुरू कर देती है. ज्यादा चार्जिंग की वजह से बैटरी एक सीमा के बाद फूलना बंद कर देती है और इसमें विस्फोट हो जाता है. ऐसे में टेक एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अपने फोन को चार्जिंग में लगाकर भूलना नहीं चाहिए.
