6 कैमरे के साथ Realme X3 में है 4,200mAh की दमदार बैटरी, आज मिल रहा है इतनी कीमत में...
सेल फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू हो गई और इसे रियलमी के ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है...
रियलमी (Realme) ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च किए थे. ये दोनों फोन कैमरे के मामले में ज़बरदस्त हैं. इसमें से रियलमी X3 को आज (7 जुलाई) दूसरी सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू हो गई और इसे रियलमी के ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है. फोन को 24,999 रुपये के शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है.
आइए जानते हैं रियलमी X3 के फीचर्स के बारे में, जिसपर कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं. कंपनी Realme X3 को भी दो वेरियंट में उतारा गया है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है.
सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर चल रही है.
वहीं, दूसरे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी है. सेल में मोबीक्विक की तरफ से 100% सुपर कैश दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 500 रुपये है.
Realme X3 के फीचर्स बेहद खास
फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले है. डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855+ SoC प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है. फोन को दो वेरिएंट 6GB और 8GB रैम दी गई है. फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है.
Realme X3 में कुल 6 कैमरे
रियलमी X3 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ मौजूद है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है. फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में डुअल कैमरे है जिसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. फोन में 4,200mAh की बैटरी है जो 30W डार्ट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.
